Mon, 15 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

गद्दार कह लो, हम डरते नहीं', Prakash Raj ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' प्रोटेस्ट में युवाओं को दिया ज्ञान, लगे नारे

अमेरिका-ईरान समझौते का पीएम मोदी ने किया स्वागत, कहा- इस संघर्ष के कारण कई देशों में हुआ जान-माल का नुकसान

ममता के 20 बागी सांसद NCPI में विलय के बाद NDA को कैसे फायदा पहुंचाएंगे? संसद में बदल जाएगा समीकरण

बेटे ने की मां की हत्या, घरेलू विवाद में पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस की हिरासत में आरोपी

किस दिन दस्तक देगा मानसून? मौसम विभाग ने एंट्री को लेकर दिया बड़ा अपडेट, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

MP में UCC लाने की तैयारी तेज: सुझावों की समय-सीमा खत्म...

Emami समेत 8 कंपनियों को FSSAI का नोटिस: भ्रामक दावा करने पर नोटिस, ‘जीरो मैदा ब्रेड’ और ‘ट्रू विटामिन’ नियमों का उल्लंघ

भारत-फ्रांस साझेदारी को नई उड़ान: PM मोदी और मैक्रों ने किया ‘भारत इनोवेट्स 2026’ का उद्घाटन

‘महिलाओं के मामले में बढ़िया पसंद’, तीसरी शादी से पहले काजोल और जूही ने खिंची आमिर खान की टांग

CM साय ने अंडर-18 एशिया कप विजेता अवि मानिकपुरी को दी बधाई, कहा- युवा खिलाड़ी बढ़ा रहे प्रदेश का गौरव

सूचना

: कलेक्टर ने साप्ताहिक जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं

Admin / Mon, Oct 14, 2024 / Post views : 212

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 बिलासपुर - कलेक्टर  अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये लोगों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने सभी की समस्याओं को इत्मीनान से सुना और निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन प्रेषित करते हुए जल्द निराकरण के निर्देश दिए। साप्ताहिक जनदर्शन में पहुंचे मस्तूरी ब्लॉक के जयरामनगर (खैरा) गांव के किसानों ने धान में लगे तनाच्छेदक कीट के प्रकोप से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने कलेक्टर से गुहार लगाई है। कलेक्टर ने मस्तूरी एसडीएम को आवेदन भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। तखतपुर ब्लॉक के ग्राम नेवरा निवासी श्री रामनाथ साहू ने किसान ऋण पुस्तिका में नाम दर्ज कराने कलेक्टर को आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि ऋण पुस्तिका में नाम नहीं होने से धान विक्रय नहीं कर पा रहे हैं। कलेक्टर ने मामले को गनियारी तहसीलदार को सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीपत के ग्राम जांजी निवासी  योगेश कुमार यादव ने विकलांग प्रमाण पत्र बनवाने कलेक्टर से गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि आंखों की समस्या होने से कुछ भी काम नहीं कर पाने के संबंध में जानकारी देते हुए आवेदन दिया। कलेक्टर ने सिविल सर्जन बिलासपुर को आवेदन भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। श्रीमती प्रगति कुर्रे ने सड़क दुर्घटना में पति की मृत्यु का मुआवजा दिलाने कलेक्टर से गुहार लगाई है। इस मामले को एसडीएम बिलासपुर देखेंगे। देवरीखुर्द निवासी भारती बरगाह ने निराश्रित पेंशन दिलाने कलेक्टर से गुहार लगाई है। कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को आवेदन भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। समाचार संकलन : अनिल बघेल, बिलासपुर

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts