Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: DMF घोटाले मामलें में सिविल सर्जन और सहायक एकाउंटेट गिरफ्तार

Share:

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में डीएमएफ/सीएसआर मद से 66.75 लाख की चपत लगाने के मामले में पुलिस दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपियों में सिविल सर्जन सह जिला अस्पताल का अधीक्षक और एसबीआई में पदस्थ सहायक एकाउंटेट शामिल है। मालूम हो कि इसके पहले दंतेवाड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुये मुख्य आरोपी अभिजीत सिंह चौहान समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब दो और आरोपियों को पकड़ा गया है। दरअसल, जिला अस्पताल दंतेवाड़ा के सिविल सर्जन ने लिखित शिकायत में डीएमएफ/ सीएसआर मद में आये राशि 66,75,850 रू के आहरण भुगतान में अनियमितता की शिकायत की। इस शिकायत पर थाना दंतेवाड़ा में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी गौरव राय ने पुलिस अधिकारियों व थाना सिटी कोतवाली के नेतृत्व में जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

जांच के दौरान मुख्य आरोपी अभिजीत सिंह चौहान के साथ अन्य आरोपी अर्पणा चौहान, सौरभ सुद, मोहम्मद तौसिफ रजा के विरूद्ध पूर्व में कार्रवाई की गई थी। साथ ही डीएमएफ घोटाले में शामिल अन्य आरोपियों की जांच में जुट गई। प्रकरण की जांच के दौरान भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा दंतेवाड़ा के सीनियर मैनेजर निशांत ठाकुर पिता स्व0 रामचन्द्र ठाकुर (38 वर्ष) निवासी चितालंका बारसापारा व सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ एकाउंटेट सहायक सुतापा कुन्डू पिता शंकर कुन्डू (33 वर्ष) निवासी न्यू मार्केट बचेली को पकड़ा गया। दोनों आरोपियों की संलिप्तता पाये जाने पर कार्रवाई करते हुए 1 फरवरी को कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय भेजा गया है। साथ ही मामले में आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई में उनि. किशोर कुमार जोशी, उनि. रामकुमार श्याम, सउनि. सुनिता साहू, सउनि. पंकज धर, मप्रआर 121 डोमनी बघेल व थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा है

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts