Tue, 16 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली की सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला की मसूरी में संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली के सभी थानों में हर शनिवार होगी ‘थाना दिवस-जनसुनवाई’, राघव चड्ढा समेत सांसदों के मुद्दे पर संजय सिंह ने दिया जवाब

राम मंदिर चढ़ावा कांड में नया खुलासा: बैंक ने कंपनी को ठेका दिया, कर्मचारी ट्रस्ट ने तय किए

CM योगी आज करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक, सभी डीएम-एसपी और कमिश्नर होंगे शामिल....

दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, PPAC बढ़ोतरी का सब्सिडी वाले ग्राहकों पर सीमित असर

कफ सिरप पर नियम बदलाः केंद्र सरकार ने OTC पर लगाई रोक, बच्चों की मौतों के बाद लिया फैसला

लगान’ के 25 साल पूरे होने पर ‘गोरी मेम’ रेचल शेली ने भारतीय दर्शकों का जताया शुक्रिया

42 डिग्री की तपिश में कल से खुलेंगे स्कूल : पालकों ने किया विरोध, बच्चों की सुरक्षा पर उठाए सवाल....

इजराइल Banana republic नहीं, कब्जे की जमीन नहीं करेंगे खाली…’, अमेरिका-ईरान शांति समझौते पर दहाड़े इजराइली रक्षा मंत्री

बुजुर्ग दंपति की संदिग्ध मौत से सनसनी: घर के दो अलग-अलग कमरों में फंदे पर लटके मिले शव

सूचना

: मुख्यमंत्री के 23 नवम्बर को बिलासपुर आने की संभावना

Admin / Tue, Nov 19, 2024 / Post views : 223

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7
  • शहर को उच्च स्तरीय खेल सुविधाओं की देंगे सौगात
  • कलेक्टर ने निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा
बिलासपुर, - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के 23 नवम्बर को बिलासपुर आने की संभावना बन रही है।  साय बिलासपुर शहर को स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत करोड़ों रूपयों के विकास कार्यो की सौगात देंगे। मुख्य रूप से खेल से जुड़ी बुनियादी सुविधाएं इसमें शामिल हैं। वे शहर में आयोजित विशाल राउत नाचा महोत्सव में भी शिरकत करेंगे। जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा मुख्यमंत्री जी के आगमन की तैयारियां शुरू कर दी गई है। कलेक्टर अवनीश शरण एवं निगम आयुक्त अमित कुमार ने इस सिलसिले में आज स्थल निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
कलेक्टर ने आज सवेरे सिटी कोतवाली के समीप मल्टी लेवल पार्किंग, दयालबंद में मिनी स्टेडियम एवं संजय तरण पुष्कर में स्पोर्टस कॉम्पलेक्स का निरीक्षण किया। मल्टी लेवल पार्किंग में ग्राउण्ड फ्लोर पर 46 दुकान और तीन मंजिला पार्किग 270 चार पहिया वाहन एवं 200 मोटर बाईक के पार्किंग की व्यवस्था है। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 25 करोड़ 17 लाख की लागत से इसका निर्माण किया गया है। दयालबंद स्थित मिनी स्टेडियम में आउटडोर एवं इण्डोर दोनों तरह के स्पोर्टस की सुविधा है। लगभग 22 करोड़ की लागत से निर्मित इस स्टेडियम में क्रिकेट, बेडमिन्टन, टेबल टेनिस, स्नूकर, स्क्वेश और जिम की सुविधा मिलेगी। इसी तरह संजय तरण पुष्कर में 12 करोड़ की लागत से स्पोर्टस कम्पलेक्स तैयार किया गया है। उन्होंने स्मार्ट सिटी और डीएमएफ से निर्मित मिनोचा कॉलोनी सड़क एवं संकरी सड़क का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कोनी में सिटी बस स्टैण्ड का भी अवलोकन किया। निगम को मिलने वाली 50 इलेक्ट्रिक सिटी बसें यहीं से संचालित होगी। उन्होंने सुरक्षित रखने के लिए उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने तिफरा रैन बसेरा की तरह यहां पर भी यात्रियों के लिए एक रैन बसेरा बनाने के निर्देश दिए ताकि गरीब यात्री यहां ठहर सकें। कलेक्टर ने रिवर फ्रन्ट व्यू के सौंन्दर्यीकरण कार्य को भी देखा और दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने शहर के प्रवेश द्वार-लालखदान और सीपत मार्र्गें का अवलोकन किया और इनकी साफ सफाई एवं डिवाईडर के रंगरोगन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि शहर के प्रवेश के दौरान ही उस शहर के बारे में लोगों के दिमाग मेंइमेज बनता है। इसलिए सभी प्रवेश द्वारों की अच्छी सफाई और सौन्दर्यीकरण होना चाहिए। इस अवसर पर स्मार्ट सिटी परियोजना के जीएम तकनीकी श्री जयप्रकाश मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं इंजीनियर उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts