Wed, 17 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

एक विषय, अनेक ब्लूप्रिंट: क्या हम प्रतिभा का चयन कर रहे हैं या परीक्षा-पद्धति का परीक्षण?

FIFA World Cup 2026 के छठे दिन खेले जाएंगे 5 मैच, मेसी और रोनाल्डो पर रहेंगी दुनिया की नजरें, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Sushant Singh Rajput की मौत पर बनेगी फिल्म, Sorry Babu के फर्स्ट पोस्टर ने मचाई सनसनी

जम्मू-कश्मीर में LOC के पास लैंडमाइन ब्लास्ट, अफसर समेत सेना के 4 जवान घायल

ममता बनर्जी ने सीएम सुवेंदु की जीत को चैलेंज कियाः भवानीपुर सीट को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में खुद याचिका दायर की

दिल्ली की सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला की मसूरी में संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली के सभी थानों में हर शनिवार होगी ‘थाना दिवस-जनसुनवाई’, राघव चड्ढा समेत सांसदों के मुद्दे पर संजय सिंह ने दिया जवाब

राम मंदिर चढ़ावा कांड में नया खुलासा: बैंक ने कंपनी को ठेका दिया, कर्मचारी ट्रस्ट ने तय किए

CM योगी आज करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक, सभी डीएम-एसपी और कमिश्नर होंगे शामिल....

दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, PPAC बढ़ोतरी का सब्सिडी वाले ग्राहकों पर सीमित असर

सूचना

: भीषण गर्मी क़े चपेट में छत्तीसगढ़, दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक न निकले धुप में

Admin / Mon, Apr 21, 2025 / Post views : 213

Share:

खबर छत्तीसगढ़ से है। यहां गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने आने वाले 48 घंटों में भीषण गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं जताई है। रायपुर, दुर्ग, महासमुंद, राजनांदगांव और अंबिकापुर में अगले दो दिन तेज गर्म हवाएं और 41 से 43 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रहने का अनुमान है।

छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे आमजन का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और भी अधिक गर्मी और लू की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों में कई जिलों में लू चलने के आसार बन रहे हैं 43 डिग्री तापमान के साथ जबलपुर सबसे गर्म प्रदेश में सबसे गर्म जिला बिलासपुर रहा। यहां अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री दर्ज किया गया। उधर, सुकमा में दिनभर उमस और गर्मी के बाद देर शाम मौसम का मिजाज बदल गया। आंधी और तेज वर्षा हुई और लोगों ने राहत की सांस ली। राजनांदगांव में 41.5, महासमुंद में 42.5, दुर्ग में 42.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। बिलासपुर और महासमुंद में तापमान सामान्य से पांच डिग्री तक अधिक रहा। गर्मी के कारण दोपहर के समय बाजारों में भीड़ नहीं दिख रही है। कामकाजी लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले 48 घंटों में भीषण गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं जताई है। कहीं-कहीं रात के आसार भी प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन, तेज हवा तथा वज्रपात होने के आसार है। पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में बना हुआ है। पूर्व-पश्चिम गर्त मध्य पाकिस्तान और उससे सटे उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर चक्रवाती परिसंचरण से लेकर दक्षिण उत्तर प्रदेश, झारखंड और उत्तर गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए मध्य बांग्लादेश तक औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर बना हुआ है।  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts