Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : रिलेशनशिप में धोखा! आशिक ने दी मौत की सजा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Abhyuday Bharat News / Mon, Jul 27, 2026 / Post views : 183

Share:

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में नेहरू पार्क में रविवार को युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की चाकू से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल जान बचाने के लिए दौड़ते-दौड़ते गिर पड़ी. घटना से लोगों में हड़कंप मच गया. उन्होंने एम्बुलेंस बुलाकर युवती को अस्पताल पहुंचाया, जहां से बेहतर उपचार के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया. रास्ते में ही युवती ने दम तोड़ दिया. वहीं वारदात के तुरंत बाद आरोपी युवक बाइक लेकर मौके से भाग गया. हालांकि कुछ घंटों में ही पुलिस ने उसे जंगल से गिरफ्तार कर लिया. पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है. 

जानकारी के मुताबिक, रितेश राजवाड़े और युवती राधिका राजवाड़े के बीच प्रेम संंबंध था. युवक को शक था कि युवती किसी दूसरे युवक से भी बातचीत करती है. इसी शक ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया. गुस्से में आकर रितेश ने अपने पास रखा चाकू निकाला और राधिका के गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. हमले के बाद पार्क में अफरा-तफरी मच गई, जबकि आरोपी बाइक से मौके से फरार हो गया।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल राधिका को जिला अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही राधिका ने दम तोड़ दिया.

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज

युवती की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया, वहीं शहर में घटना को लेकर आक्रोश और दहशत का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. पार्क और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए. मौके से मिले भौतिक साक्ष्यों और तकनीकी इनपुट के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की गई. 

आरोपी गिरफ्तार

वारदात के कुछ घंटों में ही जंगल से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने युवती से प्रेम प्रसंग होने की बात स्वीकारा और दूसरे लड़के से बात करने की नाराजगी को लेकर वारदात को अंजाम देना बताया. पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूरे घटनाक्रम को लेकर पूछताछ जारी है. हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार सहित अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं. आरोपी के खिलाफ हत्या सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts