Wed, 17 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

एक विषय, अनेक ब्लूप्रिंट: क्या हम प्रतिभा का चयन कर रहे हैं या परीक्षा-पद्धति का परीक्षण?

FIFA World Cup 2026 के छठे दिन खेले जाएंगे 5 मैच, मेसी और रोनाल्डो पर रहेंगी दुनिया की नजरें, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Sushant Singh Rajput की मौत पर बनेगी फिल्म, Sorry Babu के फर्स्ट पोस्टर ने मचाई सनसनी

जम्मू-कश्मीर में LOC के पास लैंडमाइन ब्लास्ट, अफसर समेत सेना के 4 जवान घायल

ममता बनर्जी ने सीएम सुवेंदु की जीत को चैलेंज कियाः भवानीपुर सीट को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में खुद याचिका दायर की

दिल्ली की सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला की मसूरी में संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली के सभी थानों में हर शनिवार होगी ‘थाना दिवस-जनसुनवाई’, राघव चड्ढा समेत सांसदों के मुद्दे पर संजय सिंह ने दिया जवाब

राम मंदिर चढ़ावा कांड में नया खुलासा: बैंक ने कंपनी को ठेका दिया, कर्मचारी ट्रस्ट ने तय किए

CM योगी आज करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक, सभी डीएम-एसपी और कमिश्नर होंगे शामिल....

दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, PPAC बढ़ोतरी का सब्सिडी वाले ग्राहकों पर सीमित असर

सूचना

: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, दो दिनों तक जमकर बरसेगी मेघा, ओले गिरने की भी संभावना

Admin / Fri, May 2, 2025 / Post views : 223

Share:
छत्तीसगढ़ में मौसम का रूख बदलने वाला है. छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज अंधड़ चलने, वज्रपात और ओलावृष्टि की भी संभावना है. ऐसे में किसानों और आमजन से सतर्क रहने की अपील की गई है. बिलासपुर. छत्तीसगढ़ में मौसम का रुख एक बार फिर बदलने वाला है. दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से लेकर उत्तर केरल तक फैली द्रोणिका और आगामी पश्चिमी विक्षोभ के असर से छत्तीसगढ़ में प्रचुर मात्रा में नमी प्रवेश करेगी. इसके चलते प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश से लेकर गरज-चमक, अंधड़ और ओलावृष्टि तक की संभावना बन रही है. मौसम विभाग ने दो दिनों तक सतर्क रहने की सलाह दी है. मौसम विज्ञानियों के अनुसार एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से लेकर उत्तर केरल तक 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है. इस द्रोणिका की उपस्थिति से वातावरण में बदलाव आ रहा है, जिससे आगामी दिनों में प्रदेश में मौसमी घटनाएं तेज हो सकती है 2 मई से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव पड़ने की संभावना जताई गई है. इसके चलते बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी प्रदेश में प्रवेश करेगी. यह नमी बारिश और अन्य मौसमी गतिविधियों को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगी. 2 मई को छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया है कि मौसम में नमी की मौजूदगी के कारण स्थानीय स्तर पर अस्थायी मौसम बदलाव संभव हैं. वहीं प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज अंधड़ चलने, वज्रपात और ओलावृष्टि की भी संभावना है. यह स्थिति 3 मई तक बनी रह सकती है. ऐसे में किसानों और आमजन से सतर्क रहने की अपील की गई है.

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts