Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

: CG Weather Update: छत्‍तीसगढ़ में आज से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के आसार

Admin / Tue, Aug 6, 2024 / Post views : 261

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7

मानसूनी तंत्र के प्रभाव के चलते मंगलवार को छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिर से बदलेगा। इसके चलते विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी, साथ ही मध्य छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा की संभावना है।

मानसूनी तंत्र के प्रभाव के चलते मंगलवार को प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर से बदलेगा। इसके चलते विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी, साथ ही मध्य छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा की संभावना है। अभी तक की स्थिति में प्रदेश में सामान्य से 11 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। एक जून से तीन अगस्त तक प्रदेश में 673 मिमी बारिश हुई है,जबकि सामान्य रूप से 607.6 मिमी बारिश होनी चाहिए थी।सोमवार को रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहे और धूप भी निकली। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई। सर्वाधिक वर्षा कटेकल्याण स्टेशन (जिला दंतेवाड़ा) में 5 सेमी हुई। इसके साथ ही अन्य क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई। बारिश न होने व धूप निकलने से अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई। रायपुर का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री दर्ज किया गया,जो सामान्य से 2.7 डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मौसम का मिजाज अभी इस प्रकार ही बना रहेगा। अभी तो पूरा अगस्त बाकी है और शेष दिनों में अच्छी बारिश होने के आसार है। यह बन रहा सिस्टम मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक अवदाब उत्तर पूर्व राजस्थान और उसके आसपास स्थित है। इसके पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ते हुए क्रमिक कमजोर होकर निम्न दाब के क्षेत्र में अगले 12 घंटें में बदल जाएगा। साथ ही मानसून द्रोणिका पूर्व दक्षिण की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मंगलवार को हल्की से मध्यम वर्षा होगी। कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने के साथ ही भारी वर्षा भी हो सकती है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts