Mon, 22 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

CBSE ने 12वीं बोर्ड के री-वैल्यूएशन,री-चेकिंग के परिणाम जारी किए....

पटना में बड़ा हादसा: गंगा नदी में डूबने से तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

जरूरत पड़ी तो भारत से जंग करेंगे…गहराते जल संकट से परेशान पाकिस्तान ने दी गीदड़भभकी

पिकनिक की खुशी मातम में बदली: वॉटरफॉल में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रील्स और रिश्तों के बीच जिंदगी का दर्दनाक अंत : पारिवारिक विवाद के बाद युवती ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

‘फादर्स डे’ पर पिता बना हैवानः 2 साल के मासूम बेटे को पीट-पीटकर मार डाला

अलग-अलग हादसों में 5 लोगों की गई जान, कई घायल, घरों में पसरा मातम

‘मानसून’ इज बैक: 2 सप्ताह बाद Monsoon फिर एक्टिव हुआ, मुंबई में जोरदार बारिश....

भारत और रूस मिलकर बनाएंगे छोटे और हाइपरसोनिक ब्रह्मोस वेरिएंट, यह कैसे साबित हो सकता है गेम-चेंजर?

कर्क राशि के जातकों को वापस मिल सकता है रुका हुआ पैसा, जानिए अपना राशिफल …

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज : CG Weather Update: चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ का दिखेगा असर! इस इलाके में अगले 3 दिन तक हो सकती है बारिश, Alert जारी

Abhyuday Bharat News / Sun, Nov 30, 2025 / Post views : 174

Share:

CG Weather Update: चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ का दिखेगा असर! इस इलाके में अगले 3 दिन तक हो सकती है बारिश, Alert जारी.... Rain Alert: मौसम विभाग के मुताबिक, 30 नवंबर से अगले दो दिन के लिए न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ने की संभावना है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन तक हल्की बारिश की संभावना है। CG Weather Update: राजधानी में नवंबर का सबसे कम तापमान शनिवार को 13.1 डिग्री रेकॉर्ड किया गया। इससे पहले इस माह न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री पर था। नवंबर का एक दिन बचा है। ऐसे में इस माह और न्यूनतम तापमान गिरने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, 30 नवंबर से अगले दो दिन के लिए न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ने की संभावना है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन तक हल्की बारिश की संभावना है। CG :-बस्तर संभाग में होगी बारिश ....

उत्तर भारत से ठंडी हवा आने के कारण प्रदेश में दो दिन तक अच्छी खासी ठंड पड़ी। राजधानी में शनिवार को कड़ाके की ठंड थी। रात में और सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। हालांकि पहाड़ी इलाकों में घना कोहरा छाने से दूर की चीजें दिखाई नहीं दे रहीं थीं। 30 नवंबर की सुबह साइक्लोन दितवाह तमिलनाडु, पुडुुचेरी व इससे सटे दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पहुंचने की संभावना है। साइक्लोन के असर से ही बस्तर संभाग में बारिश होगी। मध्य व उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश नहीं होने की संभावना है। हल्के बादल छा सकते हैं। इससे रात का तापमान बढ़ेगा। वहीं दिन का तापमान हल्का गिर सकता है। इन जिलों में शीतलहर चलने की संभावना

वहीं मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना जताई। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़ कोरिया, बलरामपुर-रामानुजगंज और सूरजपुर जिले में शीतलहर चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts