Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

: CG murder case: बहनोई की हत्या कर बहन के साथ लाश लेकर पहुंचा ससुराल, घरवालों ने अंतिम संस्कार से किया मना, भाई-बहन गए जेल

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 मृतक के घरवालों ने मामले को संदिग्ध मानते हुए कहा कि पीएम कराने के बाद ही करेंगे अंतिम संस्कार, जब पीएम रिपोर्ट आई तो पुलिस ने भाई-बहन को कर लिया गिरफ्तार ओडग़ी. CG murder case: महीनेभर पूर्व एक ग्रामीण अपने ससुराल गया था। यहां वह शराब के नशे में साले से गाली-गलौज करने लगा। इससे गुस्साए साले ने हथौड़े से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद थाने में जाकर कहा कि उसके बहनोई को किसी ने मार (CG murder case) डाला है। इसके बाद बहन के साथ मिलकर वह शव को उसके घर ले गया। यहां मृतक के घरवालों ने यह कहते हुए अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया कि पीएम के बाद ही करेंगे। पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी व उसकी बहन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सूरजपुर जिले के ओडग़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुप्पा निवासी रामसेवक सिंह 66 वर्ष ने 18 जुलाई को थाने में अपने बहनोई की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने कहा कि 17 जुलाई को चंदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम जजावल, बाजारपारा से उसका बहनोई रामशरण सिंह 55 वर्ष आया था। शाम को गांव की ओर खाने-पीने निकल गया था। दूसरे दिन जब उसे नींद से जगाया गया तो वह नहीं उठा। उसके जबड़े के नीचे किसी वजनी चीज से मारने के निशान थे। इस मामले में ओडग़ी पुलिस ने पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद अज्ञात के खिलाफ धारा 103 (1), 238 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरु की।
कड़ाई से पूछताछ में कबूल लिया गुनाह (CG murder case)
पुलिस ने शक के आधार पर जब रामसेवक को ही हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु की तो उसने बहनाई रामशरण की हथौड़े से प्रहार कर हत्उया की बात स्सवीकारी ने बताया कि शाम को शराब के नशे में वह घर आया और उससे गाली-गलौज करने लगा। जब उसने मना किया तो नहीं माना। इसके बाद उसने हथौड़े से प्रहार कर उसकी जान ले ली।
बहन के साथ शव ले गया उसके घर
थाने में सूचना देने के बाद आरोपी रामसेवक अपनी बहन फुलेश्वरी 52 वर्ष के साथ उसके घर शव लेकर पहुंचा। यहां उन्होंने शव का अंतिम संस्कार करने कहा।
स पर घरवालों ने मना कर दिया कि पोस्टमार्टम के बाद ही अंतिम संस्कार करेंगे। इसी बीच पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी रामसेवक व उसकी बहन फुलेश्वरी को गिरफ्तार कर 18 अगस्त को जेल भेज दिया है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts