Wed, 08 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

RTI से हुआ खुलासा, कांग्रेस 2013 से बिना इजाजत 24 अकबर रोड हेडक्वार्टर पर जमाए हुए है कब्जा…

OMG : कचरा उठाने वाली गरीब महिला बोल रही फर्राटेदार इंग्लिश, जापान से बता रही नाता …

FIFA World Cup 2026 से बाहर हुई पुर्तगाल, टूटा Kartik Aaryan का दिल, एक्टर ने शेयर किया पोस्ट

साय कैबिनेट की बैठक शुरू, नए विधेयकों और अनुपूरक बजट पर लग सकती है मुहर

छत्तीसगढ़ में नंबर-1 बना बोधघाट थाना, केंद्रीय गृह मंत्रालय से मिला राष्ट्रीय सम्मान…

Oyo होटल में बड़ा कांड : प्रेमिका के सामने प्रेमी ने लगाई फांसी, शराब पीने के बाद दोनों के बीच हुआ था विवाद

आपके पास भी आया E-Challan का मैसेज? तो हो जाए सावधान, एक क्लिक से बैंक खाता हो सकता है खाली

जशपुर में मत्स्य बीज उत्पादन शुरू, किसानों को अनुदान पर मिल रहा मत्स्य बीज

मुख्य सचिव ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक

मोहला : उचित मूल्य दुकानों के संचालन हेतु 17 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : साय कैबिनेट की बैठक शुरू, नए विधेयकों और अनुपूरक बजट पर लग सकती है मुहर

Abhyuday Bharat News / Wed, Jul 8, 2026 / Post views : 7

Share:

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक मंत्रालय महानदी भवन में चल रही है। बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र के एजेंडे को अंतिम रूप दिया जाएगा। साथ ही सदन में पेश किए जाने वाले कई संशोधन विधेयकों और चालू वित्तीय वर्ष के अनुपूरक बजट प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।

बैठक में प्रदेश में मानसून की स्थिति और खरीफ सीजन की तैयारियों की भी समीक्षा की जाएगी। खाद-बीज की उपलब्धता, किसानों को आपूर्ति और कृषि विभाग की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा होगी। प्रदेश में अब तक सामान्य से करीब 13 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। कई जिलों में औसत से कम वर्षा होने के कारण खरीफ सीजन की बुआई भी प्रभावित हुई है। ऐसे में कैबिनेट बैठक में बारिश की मौजूदा स्थिति की समीक्षा के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा हो सकती है।

प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारी नई ट्रांसफर नीति का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में कैबिनेट बैठक में नई स्थानांतरण नीति को मंजूरी मिल सकती है। अगर प्रस्ताव को हरी झंडी मिलती है तो जल्द ही प्रदेश में तबादलों का रास्ता खुल जाएगा। इसके साथ ही धान उपार्जन नीति और नई स्थानांतरण नीति को लेकर भी मंत्रिपरिषद में विचार-विमर्श होने की संभावना है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts