Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

: बस्तर दशहरा के लिए डेढ़ करोड़ का बजट:पिछले साल 1 करोड़ 10 लाख रुपए था, महंगाई के चलते 40 लाख रुपए का बढ़ा खर्च

Admin / Thu, Sep 5, 2024 / Post views : 268

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7

विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा इस बार 75 दिनों की बजाय 77 दिनों तक मनाया जा रहा है. दो दिन ज्यादा तक यह दशहरा का पर्व क्यों मनाया जा रहा है. इससे जुड़ा राज दंतेश्वरी मंदिर के मुख्य पुजारी ने खोला है.

बस्तर: बस्तर का दशहरा पूरे देश में ही नहीं पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है. यहां मनाया जाने वाला दशहरे का पर्व 75 दिनों तक चलता है. ये दशहरा रस्मों की वजह से विशेष हो जाता है. विदेश से भी लोग इस दशहरे में होने वाले रस्मों को देखने के लिए आते हैं. इस दशहरे में अपनाई जाने वाली रस्में काफी आकर्षित होती है. आकर्षित होने के साथ साथ बस्तर दशहरा में निभाई जाने वाली रस्में अनोखी हैं.

बस्तर दशहरा की अवधि में कई वर्षों से हो रहा बदलाव: बस्तर दशहरे की अवधि में हर साल बदलाव देखने को मिलता है. आम तौर पर यह दशहरा 75 दिनों तक मनाया जाता है, लेकिन बीते दो साल से इसमें परिवर्तन देखने को मिल रहा है. साल 2023 में बस्तर दशहरा 75 दिनों के बजाय 107 तक मनाया गया था. इस साल यह दशहरा 75 दिनों की जगह पर 77 दिनों तक मनाया जाएगा. बस्तर दशहरे की शुरुआत पाठजात्रा रस्म के साथ हो चुकी है.

बस्तर दशहरा के अवधि में बदलाव की वजह जानिए: बस्तर दशहरा की अवधि में क्यों बदलाव हुआ है. इसे जानने के लिए ईटीवी भारत ने दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी कृष्ण कुमार पाढ़ी से बात की है. उन्होंने बातचीत में बस्तर दहशरे की अवधि में बदलाव को लेकर जानकारी दी है. हर साल नक्षत्र के अनुसार बस्तर दशहरा में 2 दिन की कमी बेसी होती है. जिसके कारण वनमास आ जाता है. इस साल 2024 में 77 दिनों तक इसीलिए मनाया जा रहा है

"इस साल नवरात्रि जो 9 दिनों का होता था वह 10 दिनों तक मनाया जाएगा. इस कारण 1 दिन बढ़ गया. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है वह डोली जो दंतेवाड़ा से जगदलपुर आती है. उनकी विदाई केवल मंगलवार और शनिवार के दिन ही रियासत काल से करने की परंपरा चली आ रही है. डोली विदाई से पहले का रस्म कुटुम्ब जात्रा बुधवार को किया जा रहा है. यदि यह जात्रा सोमवार को किया जाता तो अगले दिन मंगलवार को डोली विदाई की जाती. चूंकि बुधवार को कुटुम्ब जात्रा हो रहा है. डोली की विदाई केवल मंगलवार और शनिवार को की जाती है. इसीलिए डोली विदाई की रस्म को शनिवार के दिन पूरा किया जाएगा. यही कारण है कि इस साल दशहरा का पर्व 77 दिनों तक बस्तर में मनाया जायेगा.": कृष्ण कुमार पाढ़ी, मुख्य पुजारी, दंतेश्वरी मंदिर बस्तर दशहरा में होती है कितनी रस्में: बस्तर दशहरा में मुख्य रूप से 14 रस्में निभाई जाती है. ये रस्में कुछ इस प्रकार से है. बस्तर दशहरा को लेकर बस्तर अंचल के साथ साथ छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में काफी उत्साह रहता है. छत्तीसगढ़ के लोग इस दशहरा में शामिल होते हैं. इसके अलावा देश और विदेश से भी लोग इसमें शामिल होने के लिए पहुंचते हैं.  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts