Sat, 11 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर अब तक की बड़ी कार्रवाई, 30 से अधिक ढेर करने का दावा, 28 शव बरामद

Admin / Sat, Oct 5, 2024 / Post views : 282

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7
 नक्सल के खिलाफ यह इस साल के सबसे बड़े ऑपरेशनों में से एक है. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले की सीमा से लगे अबूझमाड़ के जंगलों में सुरक्षा बलों ने नक्सल विरोधी ऑपरेशन में 36 नक्सलियों को मार गिराया. 

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है. इस कार्रवाई में करीब 36 नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई है. इस नक्सल विरोधी ऑपरेशन को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-नाराजयणपुर जिले की सीमा से लगे अबूझमाड़ के जंगलों में सुरक्षा बलों ने अंजाम दिया. यह इस साल के सबसे बड़े एंटी नक्सल ऑपरेशन में से एक है. हालांकि इस ऑपरेशन की जमीन काफी पहले से तैयार की जा रही थी. इसका संकेत सरकार ने पहले ही दे दिया था.

भारी मात्रा में हथियार बरामद

पुलिस के मुताबिक मौके से 1 AK-47 और 1 SLR समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया है. इस साल में अबतक छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों से मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने 185 से अधिक नक्सलियों का सफाया कर दिया है. बीते महीने दंतेवाड़ा की पुलिस ने 8 नक्सलियों को ढ़ेर कर दिया था.

2026 तक नक्सलमुक्त करने का दावा

केंद्र सरकार ने 2026 तक माओवादियों के सफाए के लिए रणनीति बनाई है. नक्सलियों  से लड़ने के लिए इस इलाकों फोर्सेस को मजबूत किया जा रहा है. छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम ने दावा करते हुए कहा कि 2026 तक नक्सलमुक्त होने के लक्ष्य को पूरा कर लेंगे.

सीएम ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग

जानकारी के अनुसार इलाके में अभी भी रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है. इसी बीच छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने  अपने आवास पर पुलिस विभाग के सीनियर ऑफिसर्स की हाई लेवल मीटिंग बुलाई है.

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts