Thu, 29 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के किसानों को बड़ी राहत, सरकार ने बढ़ाई इस योजना के पंजीयन की आखिरी तारीख

Abhyuday Bharat News / Mon, Dec 8, 2025 / Post views : 285

Share:

छत्तीसगढ़ के किसानों को बड़ी राहत, सरकार ने बढ़ाई इस योजना के पंजीयन की आखिरी तारीख

पंजीयन के लिए 15 दिसंबर 2025 तक समस्त समितियों के समिति लॉगिन में यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। राज्य शासन ने इस महत्वपूर्ण सुविधा का लाभ सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभागों को तत्काल निर्देशित करने का अनुरोध किया है।

राज्य शासन ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है, जिससे विशेष श्रेणी के कृषकों को बड़ी राहत मिली है, जो एकीकृत किसान पोर्टल में कृषकों के पंजीयन के संबंध में है। कृषकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने उन कैरीफारवर्ड, डूबान, एवं वन पट्टाधारी कृषकों के पंजीयन हेतु विशेष प्रावधान उपलब्ध करा दिया है, जिनकी पंजीयन कार्यवाही विभिन्न विभागों में प्रक्रियाधीन होने की सूचना प्राप्त हुई थी।

इन विशिष्ट कृषकों के पंजीयन के लिए 15 दिसंबर 2025 तक समस्त समितियों के समिति लॉगिन में यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। राज्य शासन ने इस महत्वपूर्ण सुविधा का लाभ सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभागों को तत्काल निर्देशित करने का अनुरोध किया है। इनमें वन एवं जलवायु परिवर्तन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, खाद्य नागरिक आपूर्ति, और सहकारिता विभाग के साथ-साथ मार्कफेड तथा राज्य सहकारी बैंक मर्यादित को शामिल किया गया है।

उक्त आदेश के मद्देनजर कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों सहित खाद्य नियंत्रक, कृषि विभाग के उप संचालक, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक और सहकारिता विभाग को इस संबंध में तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश जारी कर दिए हैं। यह कदम सुनिश्चित करेगा कि पात्र किसान समय रहते अपना पंजीयन करा सकें और सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न हों।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts