Thu, 29 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : अटल जी जयंती पर छग को बड़ी सौगात: 25 दिसंबर को एक साथ 115 अटल परिसरों का होगा लोकार्पण...

Abhyuday Bharat News / Sun, Dec 21, 2025 / Post views : 261

Share:

छत्तीसगढ़ में 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर एक ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है। प्रदेश की भाजपा सरकार नगरीय विकास के तहत निर्मित 115 अटल परिसरों का एक साथ लोकार्पण राजधानी रायपुर से करेगी। इस कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे।

CM और डिप्टी सीएम की मौजूदगी में होगा कार्यक्रम

राजधानी रायपुर के फुंडहर स्थित अटल परिसर में आयोजित इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम में डिप्टी मुख्यमंत्री एवं नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इसके अलावा कई मंत्री, सांसद, विधायक और महापौर भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी मंच से मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश के अटल परिसरों का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे।

‘हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे’- भाजपा का संदेश

प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार यह दोहराती रही है कि छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदर्शिता का परिणाम है। इसी सोच के तहत नगरीय निकाय विभाग ने प्रदेश के नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में अटल परिसरों का निर्माण कराया है। भाजपा का मानना है कि जिनके नेतृत्व में राज्य बना, उन्हीं के विचारों से राज्य का विकास भी होगा।

दुर्ग संभाग में सबसे ज्यादा 31 अटल परिसर

प्रदेश के कुल 115 नगरीय निकायों में बने अटल परिसरों का संभागवार है, जिसमें से दुर्ग संभाग में 31 अटल परिसर (सबसे अधिक रायपुर संभाग: 25 अटल परिसर, बिलासपुर संभाग: 18 अटल परिसर. बस्तर संभाग: 22 अटल परिसर, सरगुजा संभाग: 19 अटल परिसर दुर्ग संभाग में दुर्ग, भिलाई, रिसाली, भिलाई चरौदा नगर निगम सहित कई नगर पालिकाएं और नगर पंचायतें शामिल हैं।

फुंडहर चौक पर अटल जी की भव्य कांस्य प्रतिमा

नगर निगम रायपुर के जोन-10 द्वारा फुंडहर चौक में लगभग 50 लाख रुपए की लागत से स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की भव्य कांस्य प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिमा का वजन एक टन से अधिक है, इसे पाटन-थनौद के प्रसिद्ध मूर्तिकार द्वारा तैयार किया गया है। परिसर का कुल क्षेत्रफल 500 वर्गफीट है।जोन-10 कमिश्नर विवेकानंद दुबे के अनुसार, अटल परिसर में सुंदर बगीचा, आकर्षक लाइटिंग और हरित वातावरण विकसित किया गया है।

नगरीय विकास की दिशा में बड़ा कदम

अटल परिसरों को नगरीय क्षेत्रों में सांस्कृतिक, सामाजिक और सार्वजनिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। सरकार का उद्देश्य इन परिसरों के माध्यम से नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं और प्रेरणादायक वातावरण उपलब्ध कराना है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts