Mon, 22 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

योगी की पाती… वर्षा ऋतु को लेकर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से की ये खास अपील, इन पांच बातों का ध्यान रखने का किया आह्वान

भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 159 रन का लक्ष्य, शेफाली वर्मा 31 रन बनाकर रहीं टॉप स्कोर

22 June History : नेताजी बोस ने की फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना, एक्टर अमरीश पुरी का जन्म, पढ़ें अन्य घटनाएं

पूर्व गृह मंत्री का खुला चैलेंज- “भाजपा एक काम गिना दे, छोड़ दूंगा राजनीति”, हरियाणा की सियासत गरमाई

ईरान का खोर्रमशहर मिसाइल से इजरायल पर हमला, तेहरान बोला- बीच में ना आएं ट्रंप, घुटनों पर एक दिन में नेतन्याहू को ला देंग

श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

CBSE ने 12वीं बोर्ड के री-वैल्यूएशन,री-चेकिंग के परिणाम जारी किए....

पटना में बड़ा हादसा: गंगा नदी में डूबने से तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

जरूरत पड़ी तो भारत से जंग करेंगे…गहराते जल संकट से परेशान पाकिस्तान ने दी गीदड़भभकी

पिकनिक की खुशी मातम में बदली: वॉटरफॉल में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत, मौके पर मचा हड़कंप

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : नववर्ष से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 दिन में 152 वारंटी गिरफ्तार

Abhyuday Bharat News / Wed, Dec 31, 2025 / Post views : 203

Share:

कोरबा (छत्तीसगढ़):- नववर्ष के आगमन से पहले कोरबा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। जिले में कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन शांति” के तहत तीसरे दिन भी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस दौरान 58 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 17 स्थायी वारंटी शामिल हैं। इसके साथ ही महज तीन दिनों में कुल 152 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

पुलिस के अनुसार ये सभी आरोपी लंबे समय से न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के बावजूद फरार चल रहे थे। कोरबा पुलिस द्वारा इन पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी और योजनाबद्ध तरीके से अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर इनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई। गिरफ्तार सभी आरोपियों को विधिवत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

थाना और चौकियों की संयुक्त कार्रवाई

अभियान के तहत आज की कार्रवाई में मानिकपुर चौकी, थाना कोतवाली एवं राजगामार चौकी द्वारा क्रमशः 10, 6 एवं 5 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। वहीं थाना कोतवाली और मानिकपुर चौकी द्वारा 5-5 स्थायी वारंट भी तामील किए गए।

शांति और सुरक्षा के लिए सख्त अभियान

कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “ऑपरेशन शांति” का मुख्य उद्देश्य जिले में शांति, कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। पुलिस का कहना है कि असामाजिक तत्वों, फरार आरोपियों और वारंटियों के खिलाफ यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts