Thu, 28 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

SC के SIR पर फैसले से चुनाव आयोग बहुत खुश हुआ, असली वजह हैं, संविधान का अनुच्छेद 326 और जनप्रतिनिधित्व कानून

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार- 1 जुलाई से लागू होगा वीबी-जी-राम-जी मिशन, अब मिलेगा 125 दिनों का गारंटीड रो

’बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी’

रायपुर : ’तेन्दूपत्ता संग्रहण में छत्तीसगढ़ ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब तक 13.52 लाख मानक बोरा संग्रहित’

रायपुर : भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, जरूरतमंदों का सहारा बनें - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

प्रगतिशील सतनामी समाज के द्वारा मस्तूरी में 31 मई को कार्यक्रम आयोजित

अग्निवीर में चयनित युवाओं का सम्मान

लगातार दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची बेंगलुरु, गुजरात को 92 रन से दी करारी शिकस्त, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने

रणवीर सिंह पर FWICE का बैन, ‘डॉन 3’ छोड़ने के फैसले से मचा बॉलीवुड में हंगामा

टीएमसी में भगदड़ः 50 विधायक और 20 सांसद पाला बदलने को तैयार, एक दिन पहले 101 पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा दिया था

सूचना

: बलौदाबाजार आगजनी मामला: बलौदाबाजार सीजेएम कोर्ट ने 17 सितंबर तक बढ़ाई देवेंद्र यादव की रिमांड -

Admin / Tue, Sep 10, 2024 / Post views : 220

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7
बलौदाबाजार आगजनी मामला में बलौदाबाजार सीजेएम कोर्ट ने 17 सितंबर तक विधायक देवेंद्र यादव की रिमांड बढ़ा दी है. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने विधायक की न्यायिक रिमांड बढ़ाने की मांग की थी.

बलौदाबाजार: बलौदा बाजार आगजनी मामले में गिरफ्तार विधायक देवेंद्र यादव की पांचवी पेशी 9 सितंबर सोमवार को बलौदाबाजार CJM कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई. देवेंद्र यादव की ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कनेक्ट करके चौथी पेशी थी. आज भी पुलिस ने देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड बढ़ाने की मांग की थी, जिस पर कोर्ट ने उनकी रिमांड 17 सितंबर तक बढ़ा दी है.

जमानत पर कल होगी सुनवाई: जानकारी के मुताबिक कोर्ट ने आज फैसला सुरक्षित रखा है. मंगलवार को कोर्ट विधायक के जमानत पर फैसला सुनाएगी. विधायक देवेंद्र यादव पर भीड़ को उकसाने का आरोप है.

17 सितंबर तक बढ़ा दी गई रिमांड: इस मामले में 17 अगस्त को ही विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया था. इससे पहले भी आगजनी मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी थी. अभी भी इस मामले में आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जा रही है. वहीं, विधायक की गिरफ्तारी को लेकर लगातार कांग्रेस विरोध प्रदर्शन करती आ रही है. विधायक देवेन्द्र यादव के वकील की मानें तो पुलिस ने कोर्ट से 17 सितंबर तक का वक्त मांगा है. इसी कारण कोर्ट ने विधायक की रिमांड बढ़ा दी है.

"आज पुलिस को अभियोग पत्र प्रस्तुत करने की चिट्ठी प्रदान की जानी थी. पर पुलिस ने अभियोग पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया. पुलिस ने कोर्ट से 17 तारीख तक का वक्त मांगा है. हमारी तरफ से उसकी आपत्ति दर्ज कराई गई. हमने कोर्ट से कहा कि पुलिस ने रिमांड का आधार नहीं बताया है. जिसके बाद माननीय कोर्ट ने कहा कि वो 17 तारीख तक कोर्ट के समक्ष अभियोग पत्र प्रस्तुत करें. इसके साथ ही आज हमने देवेंद्र यादव की तरह से जमानत का पत्र प्रस्तुत किया है. समय नहीं होने के चलते आज जमानत पर आदेश पारित नहीं हो पाया. आदेश कल तक के लिए कोर्ट ने सुरक्षित रख लिया है. कल जमानत पर फैसला सुनाया जाएगा." - अनादि शंकर मिश्रा, देवेंद्र यादव के वकील

बता दें कि 10 जून को बलौदा बाजार में आगजनी मामले में लगातार पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की गिरफ्तारी कर रही है. वहीं, इस मामले में विधायक देवेन्द्र यादव को 17 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था. कोर्ट ने सोमवार को विधायक की रिमांड 17 सितंबर तक बढ़ा दी है.

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts