Thu, 28 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

SC के SIR पर फैसले से चुनाव आयोग बहुत खुश हुआ, असली वजह हैं, संविधान का अनुच्छेद 326 और जनप्रतिनिधित्व कानून

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार- 1 जुलाई से लागू होगा वीबी-जी-राम-जी मिशन, अब मिलेगा 125 दिनों का गारंटीड रो

’बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी’

रायपुर : ’तेन्दूपत्ता संग्रहण में छत्तीसगढ़ ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब तक 13.52 लाख मानक बोरा संग्रहित’

रायपुर : भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, जरूरतमंदों का सहारा बनें - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

प्रगतिशील सतनामी समाज के द्वारा मस्तूरी में 31 मई को कार्यक्रम आयोजित

अग्निवीर में चयनित युवाओं का सम्मान

लगातार दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची बेंगलुरु, गुजरात को 92 रन से दी करारी शिकस्त, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने

रणवीर सिंह पर FWICE का बैन, ‘डॉन 3’ छोड़ने के फैसले से मचा बॉलीवुड में हंगामा

टीएमसी में भगदड़ः 50 विधायक और 20 सांसद पाला बदलने को तैयार, एक दिन पहले 101 पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा दिया था

सूचना

: रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में सिंचाई परियोजनाओं की आकर्षक झांकी

Admin / Tue, Nov 5, 2024 / Post views : 229

Share:
सिंचाई परियोजनाओं की आकर्षक झांकी ABN EXPRESS NEWS 24x7 राज्य निर्माण के 24 वर्ष पूर्ण होने पर नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मेला ग्राउंड में आयोजित राज्योत्सव 2024 में जल संसाधन विभाग के स्टॉल में राज्य की प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं पर आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई है।     आम लोगों को राज्य की प्रमुख सिंचाई योजनाओं के बारे में जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई योजनाओं से संबंधित आकर्षक मॉडल बनाया गया है। इसके माध्यम से राज्य में जल संसाधन के प्रबंधन और सिंचाई क्षमता के विस्तार की जानकारी भी दी जा रही है। जल संसाधन विभाग द्वारा तैयार किए गए इस मॉडल में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, इंद्रावती नदी में बेउरगांव बैराज तथा मटनार बैराज, अहिरन खारंग लिंक परियोजना, सिकासार कोडार इंटर लिकिंग परियोजना, इंद्रावती महानदी जोड़ो परियोजना का सर्वेक्षण कार्य, छपराटोला लिंक परियोजना, मोहमेला सिरपुर बैराज, दिलीप सिंह जूदेव (केलो) वृहद परियोजना तथा परसाही सूक्ष्म उद्वहन सिंचाई योजना को दर्शाया गया है।     जल संसाधन विभाग के स्टॉल में यहां आने वाले आम नागरिकों को राज्य में जल प्रबंधन को सुधारने और सिंचाई क्षमता बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के साथ ही जलाशय निर्माण, नहरों का विस्तार, और जल संरक्षण से जुड़ी परियोजनाएं के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जा रही है। स्टॉल में राज्य की जल नीति और जल संसाधनों के प्रभावी उपयोग के प्रयासों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।   सिंचाई परियोजनाओं की आकर्षक झांकी  ABN EXPRESS NEWS 24x7  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts