Thu, 29 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: आरक्षक भर्ती गड़बड़ी में शामिल एक और पुलिस कर्मी गिरफ्तार, नई भर्ती प्रक्रिया खैरागढ़ में करने की तैयारी, जारी होंगे नए एडमिट कार्ड

Admin / Thu, Jan 16, 2025 / Post views : 265

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

राजनांदगांव। आरक्षक भर्ती में हुई धांधली के मामले में एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस विभाग में बतौर आरक्षक पदस्थ इस आरोपी की फिजिकल टेस्ट प्रक्रिया में ड्यूटी लगाई गई थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

अब तक 15 लोग हो चुके हैं गिरफ्तार

राजनांदगांव पुलिस ने इस मामले में पूर्व में 7 पुलिस कर्मी, 05 टेक्निशियन टीम, 2 महिला अभ्यर्थी सहित अब तक कुल 15 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस के मुताबिक भर्ती में शामिल उम्मीदवारों का गैर कानूनी तरीके से नंबर बढ़ाने के काम में लिप्त आरक्षक पवन चौरे को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि आरक्षक का मोबाइल जब्त कर लिया गया था। जांच में कथित तौर पर लेनदेन की पुष्टि हुई है। इस आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है।

डिजिटल साक्ष्य और संदेहियों से पूछताछ के आधार पर पर्याप्त सबूत पाए जाने पर एक और आरोपी आरक्षक पवन चौरे, 34 वर्ष, निवासी राजीव नगर, डोंगरगांव को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। मामले की विवेचना जारी है। अन्य किसी के भी खिलाफ सबूत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नए सिरे से भर्ती खैरागढ़ में करने की योजना

राजनांदगांव रेंज की पुलिस आरक्षक भर्ती में गड़बड़ी के आरोप के चलते निरस्त भर्ती प्रक्रिया को फिर से शुरू करने की तैयारी चल रही है। अब यह भर्ती राजनांदगांव की बजाय खैरागढ़ में नए सिरे से होगी। इसके लिए राज्य सरकार को आईजी दीपक झा ने प्रतिवेदन भेजा है। बता दें कि धांधली की जांच के लिए आईजी दीपक झा की निगरानी में एक एसआईटी अब भी मामले की पड़ताल कर रही है। मिलीभगत के आरोप में अब तक सिलसिलेवार 15 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इधर पुलिस आरक्षक भर्ती के लिए खैरागढ़ को उपयुक्त माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि खैरागढ़ एसपी त्रिलोक बंसल की अध्यक्षता में भर्ती होगी। इस बीच खैरागढ़ में भर्ती के लिए मैदान की तलाश की जा रही है। खैरागढ़ के फतेह सिंह मैदान अथवा छुईखदान के स्वामी आत्मानंद हाईस्कूल मैदान को भर्ती के लिहाज से उपयुक्त माना जा रहा है। राजनांदगांव में लगभग 20 से 22 हजार अभ्यर्थियों का शारीरिक और अन्य टेस्ट भर्ती निरस्त होने के कारण पूरा नहीं हो पाया। राजनांदगांव रेंज में 600 से ज्यादा पदों के लिए 65 हजार से ज्यादा आवेदन आए थे। बताया जा रहा है कि जल्द ही भर्ती प्रक्रिया को लेकर नई तारीख और जगह का ऐलान होगा, और खैरागढ़ में नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया होगी।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts