Thu, 29 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : बस्तर में अमित शाह का बड़ा बयान, बोले-भारत अब नक्सल मुक्त हो चुका है, जगदलपुर में वे आदिवासियों के बीच पहुंचे थे...

Abhyuday Bharat News / Tue, May 19, 2026 / Post views : 199

Share:

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में कहा कि भारत अब नक्सल मुक्त हो चुका है। बस्तर में वे आदिवासियों के बीच पहुंचे थे। उन्होंने सभी को भरोसा दिलाया कि नक्सलवाद के खात्मे के बाद अब तेजी से विकास होगा। एक साल के अंदर सरकार को गांव-गांव तक पहुंचाएंगे...

रायपुर: भारत अब नक्सवाद से मुक्त हो चुका है...केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि देश से नक्सलवाद का खात्मा हो चुका है। अब इन इलाकों का तेजी से विकास होगा। सरकार को अगले एक साल में गांव-गांव ते भेजेंगे। वे जगदलपुर में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि सरकार छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में स्थायी शांति कायम करने और यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है कि विकास अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। नक्सलवाद के खात्में के बाद अब तेजी से विकास होगा।

बता दें कि रविवार को छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर आए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में माओवाद के खिलाफ लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति देने वाले 1,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

  • जगदलपुर दौरे पर अमित शाह का बड़ा बयान

  • बोले- भारत अब नक्सल मुक्त हो चुका है

  • बस्तर को भय नहीं, विश्वास की पहचान बताया

  • शहीद जवानों के परिवारों से भी मिले अमित शाह

  • बस्तर में विकास अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का भरोसा जताया

  • सीजी नक्सलमुक्त होने के बाद शाह की पहली यात्रा


    बता दें कि छत्तीसगढ़ को 31 मार्च को नक्सल मुक्त घोषित किया गया था। इसके बाद प्रदेश में यह केंद्रीय मंत्री शाह की पहली यात्रा है। यहां शाह ने कहा कि, केंद्र और राज्य सरकारें दोनों ही यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही हैं कि स्थायी शांति और विकास अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

    उन्होंने शहीद जवानों के परिजन से मुलाकात भी की


    बयान में कहा गया है कि अमर वाटिका में आयोजित कार्यक्रम के दौरान, शाह ने बीजापुर जिले में माओवादी हमले में जान गंवाने वाले सुरक्षाकर्मियों कलेंद्र प्रसाद नायक और पवन कुमार मांडवी के परिवारवालों से मुलाकात की और उन्हें सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

  • सुरक्षाकर्मियों से बातचीत, साहस-समर्पण की प्रशंसा


    केंद्रीय गृह मंत्री ने सुरक्षाकर्मियों से भी बातचीत की और उनके साहस, समर्पण और प्रतिबद्धता की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि शहीद जवानों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जाएगा और उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राज्य सरकार उनके परिवारों के कल्याण, सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

    बस्तर में नए युग की शुरूआत


    छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि बस्तर अब शांति, विश्वास और विकास के एक नए युग की ओर बढ़ रहा है और इस परिवर्तन में सुरक्षा बलों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण देव तथा पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts