Wed, 17 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

एक विषय, अनेक ब्लूप्रिंट: क्या हम प्रतिभा का चयन कर रहे हैं या परीक्षा-पद्धति का परीक्षण?

FIFA World Cup 2026 के छठे दिन खेले जाएंगे 5 मैच, मेसी और रोनाल्डो पर रहेंगी दुनिया की नजरें, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Sushant Singh Rajput की मौत पर बनेगी फिल्म, Sorry Babu के फर्स्ट पोस्टर ने मचाई सनसनी

जम्मू-कश्मीर में LOC के पास लैंडमाइन ब्लास्ट, अफसर समेत सेना के 4 जवान घायल

ममता बनर्जी ने सीएम सुवेंदु की जीत को चैलेंज कियाः भवानीपुर सीट को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में खुद याचिका दायर की

दिल्ली की सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला की मसूरी में संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली के सभी थानों में हर शनिवार होगी ‘थाना दिवस-जनसुनवाई’, राघव चड्ढा समेत सांसदों के मुद्दे पर संजय सिंह ने दिया जवाब

राम मंदिर चढ़ावा कांड में नया खुलासा: बैंक ने कंपनी को ठेका दिया, कर्मचारी ट्रस्ट ने तय किए

CM योगी आज करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक, सभी डीएम-एसपी और कमिश्नर होंगे शामिल....

दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, PPAC बढ़ोतरी का सब्सिडी वाले ग्राहकों पर सीमित असर

सूचना

: अम्बिकापुर : राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) ने बदल दी सैकड़ों बच्चों की ज़िंदगी, जन्मजात रोगों से ग्रसित बच्चों का निशुल्क हो रहा इलाज

Admin / Sat, Apr 5, 2025 / Post views : 203

Share:
ख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार कर रही है। जन्मजात बीमारियों से ग्रसित बच्चों का निःशुल्क इलाज कर उनकी जीवनशैली में नया उजाला और खुशहाली भर रही हैं। ज्ञात हो कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के अंतर्गत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को जीवनदान मिल रहा है। जन्मजात रोगों से ग्रसित बच्चों का निशुल्क इलाज जिला मुख्यालय अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज व राजधानी रायपुर के अनुबंधित अस्पतालों में शासकीय व्यय पर सफलतापूर्वक किया जा रहा है। चिरायु कार्यक्रम अंतर्गत 45 बीमारियों का निशुल्क इलाज इस कार्यक्रम के तहत 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों की छह चरणों में स्क्रीनिंग कर 45 तरह की बीमारियों का निःशुल्क उपचार किया जाता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशा के अनुसार छत्तीसगढ़ एवं देश के 100 से अधिक सरकारी, अर्द्धशासकीय एवं निजी अस्पतालों में इलाज की सुविधा उपलब्ध है। चिरायु ने नौनिहालों को दिया नया जीवन सरगुजा जिले में अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक की स्थिति में 585 गांवों के 2383 आंगनबाड़ी केंद्र और 2074 स्कूलों में कुल 2,17,809 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें 1,29,279 बच्चे स्कूलों में और 88,530 बच्चे आंगनबाड़ी केंद्रों में जांच किए गए। ऑपरेशन कार्यक्रम के तहत 77 बच्चों में हृदय रोग, 22 बच्चों में क्लब फूट, 9 बच्चों में क्लेप लिप और 18 बच्चों में अन्य बीमारियों का सफल ऑपरेशन किया गया। सभी बच्चे स्वस्थ और खुशहाल हैं। चिरायु से अभिमन्यु को मिला आँखों की रोशनी और हृदय रोग से मुक्ति सीतापुर विकासखण्ड के ग्राम गुतुरमा निवासी 7 वर्षीय अभिमन्यु जन्म से ही आंखों की रोशनी और हृदय रोग से ग्रसित था। चिरायु दल के डॉ. अमित उपाध्याय और उनकी टीम ने 3 जनवरी 2025 को उसका निरीक्षण किया। 10 जनवरी को रायपुर के एमएमआई हॉस्पिटल में सफल ऑपरेशन हुआ, जिससे अभिमन्यु और उनका परिवार आज ख़ुशहाल है। नन्ही नमिता को मिला नया जीवन उदयपुर विकासखण्ड के ग्राम मरेया की 1.5 वर्षीय नमिता जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित थी। चिरायु टीम के डॉ. आनंद जायसवाल और विकास सिंह की जांच में पुष्टि होने के बाद एमएमआई हॉस्पिटल, रायपुर में सफल ऑपरेशन किया गया। अब नमिता पूरी तरह स्वस्थ है और निमिता के परिजनों ने शासन का आभार व्यक्त किया है। शासन की चिरायु कार्यक्रम ने जिलों के बच्चों को स्वस्थ और खुशहाल जीवन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब ग्रामीण अंचलों में सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं से बच्चों को नया जीवन देने का कार्य किया जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts