Wed, 10 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

बिजली की मांग को लेकर 48 गांवों के 500 ग्रामीणों ने खून से लिखा PM मोदी को पत्र, कहा...

TMC का कांग्रेस में विलय? सोनिया गांधी का ममता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का ऑफर, अभिषेक बनर्जी को पार्टी महासचिव

जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया आई, बोले- ‘सबसे बड़ी कसौटी…

ईरान का ‘मिशन बदलापुर’: अमेरिका के हमले के बाद पूरे खाड़ी में मचाया कोहराम, कतर से लेकर जॉर्डन तक अमेरिकी बेस पर किया हम

Alpha का धमाकेदार टीजर रिलीज, सबसे अलग किरदार में दिखेगी Alia Bhatt …

बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान का छज्जा गिरा, सात श्रद्धालु घायल

एल्विश यादव ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के जवाब में बनाई ‘खरगोश जनता पार्टी’, बोले- बहस नहीं, पेस्ट कंट्रोल जरूरी

मार्क जकरबर्ग का बड़ा धमाकाः Meta भारत में खेलेगा पहला AI Data Center, रिलायंस इंडस्ट्रीज से मिलाया हाथ

चीन ने मरोड़ दी जापान की गर्दन, नहीं मानी अमेरिका की बात, भारत पर भी संकट?

12 साल में मोदी सरकार के 12 बड़े फैसले, जिसने बदल दी देश की राजनीति

सूचना

: कवर्धा पुलिस कस्टडी में प्रशांत साहू की मौत के बाद पुलिस सवालों के कटघरे पर...?, कवर्धा लोहारीडीह काण्ड के कई सवाल अभी भी अनसुलझे...?

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 रायपुर - छत्तीसगढ प्रदेश गृह मंत्री विजय शर्मा के गृह जिला कवर्धा में पुलिस कस्टडी के दौरान प्रशांत साहू के मौत की  खबर के बाद पुलिस सवालो के कटघरे पर है. प्रदेश मे जिस मंत्री को कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालन करने का जिम्मा दिया गया उसी के गृह जिला कवर्धा के पुलिस पर आम जनता को बेदर्दी से पिटने और कस्टडी के दरमियाँन एक युवक प्रशांत साहू के  मौत का आरोप लगा है। जिसके बाद प्रदेश के राजनीतिक गलियारों मे भूचाल आ गई है. कवर्धा मे घटित घटना के बाद सत्ता और विपक्ष आपने सामने है इसी बीच आरोप - प्रत्यारोप का दौर चल रहा है.   वही सामाजिक स्तर पर सरकार एवं पुलिस प्रशासन  के खिलाफ नारे लगाए जा रहे है। ऐसा परिस्थितियां राजनीति के लिए अच्छा ही  माना जाता है दूसरी बात यह कि विपक्ष के आरोप मे गृह मंत्री के जिला में पुलिस बेलगाम है. तो गृह मंत्री विजय शर्मा पुरे प्रदेश का पुलिसिया कमान कैसे संभाल पाएंगे शायद इसीलिए उनके प्रति विरोध के स्वर उठने लगे है और उनसे नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने का मांग कर रहे है. गौरतलब है कि कवर्धा जिला ग्राम लोहारीडीह के साहू समाज से तीन व्यक्तियो का मौत हो चुकी है. मामले को लेकर पुरे घटनाक्रम के बारे मे कहा जा रहा है कि मध्यप्रदेश कh सीमा पर 15 सितम्बर को शिव प्रसाद साहू उर्फ कचरू साहू की लाश मिली थी. जिसके बाद गॉव का मौहल बिगड गया. गांव वालो ने उप सरपंच रघुनाथ साहू के ऊपर हत्या करने के शक मे उसके घर के अन्दर घुस कर परिजनो के साथ मारपीट किया और फिर देखते ही देखते रघुनाथ साहू के घर मे पैरा डालकर आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया. बताया जा रहा है कि घटना के पूर्व रघुनाथ साहू को जानकारी हो गई थी कि गांव वाले उसके घर आकर बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं इसलिए वह अपने परिजनों को छिपने के लिए कहकर वह स्वयं घर के पटाव में  छिप गया. जिसके बाद उग्र भीड़ ने सबसे पहले रघुनाथ साहू के घर का दरवाजा तोड़ते हुए अंदर प्रवेश किया. मौके पर मौजूद परिजनों के साथ मारपीट भी किया और फिर पैरा के सहारे घर में आग लगा दिया गया. बताया जा रहा है कि उक्त आगजनी की घटना से रघुनाथ साहू जिंदा जल गया. वही घटना क्रम को लेकर पुलिस ने लगभग 163 लोगो के खिलाफ अपराध पंजीबध्द किया गया. जिसके बाद पुलिस गिरफ्तारी की प्रकिया शुरू करते हुए 70 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था. गिरफ्तारी में प्रशांत साहू को भी शामिल होना बताया जा रहा है. कवर्धा पुलिस पर आरोप  लग रहे है कि जॉच के नाम पर प्रशांत साहू को थाना लाकर प्रताडित किया गया. गॉव मे चर्चा हो रही है कि पुलिस के मार से प्रशांत साहू की जान गई है वही घटना के बाद राज्य सरकार द्वारा 23 पुलिसकर्मी को सस्पेंड किया गया. इसके अलावा राज्य सरकार ने बडा फैसला लेते हुए जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक को हटा दिया .. साथ ही आई.पी .एस. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। कवर्धा जिला के लोहारीडीह हत्या कांड को लेकर साहू समाज मे व्यापक आक्रोश है। वहीं कांग्रेस - भाजपा में मामले को लेकर आमने सामने है और ऐसे संवेदनशील मामले मे राजनीतिक खेल जारी है। राज्य सरकार ने मामले की न्यायिक जाॅच की घोषणा की है। बहरहाल गाॅव में स्थिति सामान्य होकर भी लोग भयग्रस्त है। राज्य के ऐसे संवेदनशील मामले में राज्य सरकार को तत्काल न्यायिक जाॅच पूर्णः कराकर दोषियों के विरूध कडी कार्यवाही की जानी चाहिए एवं मामले मे निर्दोष लोगो को राहत दिया जाना चाहिए। कवर्धा लोहारीडीह कांड के कई सवाल अभी भी पहेली की तरह अनसुलझे है ...!

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts