Mon, 22 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

योगी की पाती… वर्षा ऋतु को लेकर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से की ये खास अपील, इन पांच बातों का ध्यान रखने का किया आह्वान

भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 159 रन का लक्ष्य, शेफाली वर्मा 31 रन बनाकर रहीं टॉप स्कोर

22 June History : नेताजी बोस ने की फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना, एक्टर अमरीश पुरी का जन्म, पढ़ें अन्य घटनाएं

पूर्व गृह मंत्री का खुला चैलेंज- “भाजपा एक काम गिना दे, छोड़ दूंगा राजनीति”, हरियाणा की सियासत गरमाई

ईरान का खोर्रमशहर मिसाइल से इजरायल पर हमला, तेहरान बोला- बीच में ना आएं ट्रंप, घुटनों पर एक दिन में नेतन्याहू को ला देंग

श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

CBSE ने 12वीं बोर्ड के री-वैल्यूएशन,री-चेकिंग के परिणाम जारी किए....

पटना में बड़ा हादसा: गंगा नदी में डूबने से तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

जरूरत पड़ी तो भारत से जंग करेंगे…गहराते जल संकट से परेशान पाकिस्तान ने दी गीदड़भभकी

पिकनिक की खुशी मातम में बदली: वॉटरफॉल में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत, मौके पर मचा हड़कंप

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : देवेंद्र नगर के बाद अब इन थानों की पुलिस ने अमित बघेल को किया गिरफ्तार,महाराजा अग्रसेनऔर भगवान झूलेलाल की थी ऐसी टिप्पणी

Abhyuday Bharat News / Tue, Dec 30, 2025 / Post views : 194

Share:

देवेंद्र नगर के बाद अब इन थानों की पुलिस ने अमित बघेल को किया गिरफ्तार, महाराजा अग्रसेन और भगवान झूलेलाल की थी ऐसी टिप्पणी, इस दिन होगी पेशी

देवेंद्र नगर के बाद अब इन थानों की पुलिस ने अमित बघेल को किया गिरफ्तार,

रायपुर :- महाराजा अग्रसेन और भगवान झूलेलाल पर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल पर रायपुर पुलिस ने एक बार फिर कार्रवाई की है। अब तेलीबांधा और सिविल लाइन थाना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। इससे पहले देवेंद्र नगर थाने में दर्ज मामले में भी उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है, जिसके चलते वे वर्तमान में जेल में हैं।

पुलिस के अनुसार महाराजा अग्रसेन  और भगवान झूलेलाल पर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में अमित बघेल के खिलाफ अलग-अलग थानों में प्रकरण दर्ज हैं। देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में दर्ज मामले में उन्हें 31 दिसंबर को न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहीं तेलीबांधा और सिविल लाइन थाना क्षेत्र से जुड़े मामलों में उनकी पेशी 12 जनवरी को निर्धारित की गई है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ने को लेकर 27 अक्टूबर को अमित बघेल ने अग्रसेन महाराज, सिंधी समाज के ईष्ट देवता झूलेलाल पर टिप्पणी की थी। अमित बघेल के बयान के बाद अग्रवाल समाज और सिंधी समाज ने प्रदेशभर और देशभर में प्रदर्शन किया था। अमित के खिलाफ देवेंद्र नगर थाना में 4, तेलीबांधा में 5 और कोतवाली थाना में 4 एफआईआर दर्ज है। वहीं, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, महाराष्ट्र, यूपी, झारखंड सहित 12 राज्यों में केस दर्ज किए गए हैं।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts