Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: 6 जिलों में ACB का छापा: रविवार की छुट्टी के दिन छापेमारी से मचा हड़कंप, तीन आरक्षकों व लेखा अधिकारी के ठिकानों पर ACB की रेड, मिला करोड़ों का खजाना

Admin / Sun, Dec 1, 2024 / Post views : 321

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7

ACB Raid : रविवार की छुट्टी के बावजूद आज एसीबी की टीम काफी सक्रिय रही। आय से अधिक अलग-अलग मामलों में राज्य भर के 6 जिलों में एसीबी की टीमों ने छापा मारा।  ट्रेन में गांजा तस्करी मामले के पूर्व जीआरपी. आरक्षकों के विरुद्ध आय से अधिक सम्पत्ति का मामला दर्ज कर उनसे संबंधित 6 स्थानों में रेड की कार्यवाही की गयी।

आपको बता दें कि बिलासपुर में गांजा तस्करी करते पकडे गये जीआरपी के आरक्षक मन्नू प्रजापति, सतोष कुमार राठौर एवं लक्ष्मण गाइन के विरूद्ध एसीबी में अपराध कमांक 56/24.57/2024 एव 58/2024 धारा-13 (1) बी, 13 (2) भ्र.नि.अ 1988 सशोधित अधिनियम 2018 के तहत् आय से अधिक सम्पत्ति का मामला दर्ज किया गया था।

आरोपियों के घर व संबधित जगहों पर आज सुबह एसीबी रायपुर एवं बिलासपुर की 6 टीमों ने दबिश दी। इस दौरान बिलासपुर, कोरबा, गरियाबंद एवं कोण्डागांव में छापेमारी की कार्रवाई हुई। तीनों के घर एवं अन्य जगहों से लाखो रूपये के कीमती आभूषण, मकान एवं जमीन के दस्तावेज, कई बैंक एकाउट एवं निवेश से सबंधित दस्तावेज प्राप्त हुए है। प्राप्त दस्तावेजों का विश्लेषण एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।

1 लाख रुपये लेते हुए पकड़ाये लेखा अधिकारी के घर पर आज एसीबी की टीम ने दबिश दी। इसी साल सितंबर महीने में  एसीबी ने  जनपद पंचायत बोड़ला, जिला कवर्धा के सहायक लेखा अधिकारी नरेन्द्र कुमार राउतकर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। उनके विरूद्ध आय से अधिक सम्पत्ति का मामला दर्ज किया गया था। जनपद पंचायत बोड़ला, जिला कवर्धा के सहायक लेखा अधिकारी नरेन्द्र कुमार राउतकर को एसीबी रायपुर की टीम ने प्रार्थी से ग्राम पचायत आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य की किश्त निकालने के एवज में 1 लाख रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया था।

जांच के दौरान प्रथम दृष्टया आरोपी के द्वारा आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करना पाया गया। जिसके बाद उनके विरुद्ध अपराध कमांक 59/2024 धारा-13 (1) बी. 13 (2) भ्र.निअ 1988 संशोधित अधिनियम 2018 के तहत मामला दर्ज कर उससे संबंधित कवर्धा एवं राजनांदगांव जिलों के 03 स्थानों पर रेड की कार्यवाही की गई। जहां से आरोपी एवं उसकी पत्नी के नाम पर कई एकड़ जमीन एवं प्लाट / मकान के दस्तावेज बैंक एकाउंट से संबंधित दस्तावेज, बच्चों के नाम पर किये गये निवेश संबधित दस्तावेज प्राप्त हुए है।

 

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts