Sat, 11 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

: दुर्ग में रविवार की रात एक युवक की लाठी से पीट पीटकर हत्या

Share:
ABN Express News 24x7 
  • चेतन और रोशनी दोनों की मां पुलिस विभाग में कार्यरत
  • सिविल लाइन में रहने के दौरान हुआ था दोनों में प्यार
  • शहर से बाहर जाने पर युवती दूसरे प्रेमी से संपर्क में आई
भिलाई। सिविल लाइन दुर्ग में रविवार की रात एक युवक की लाठी से पीट पीटकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में इसके पीछे लव ट्रायंगल का मामला सामने आया है। पद्मनाभपुर पुलिस ने इस मामले में युवक की एक्स गर्लफ्रेंड सहित नौ संदेहियों को हिरासत में लिया है। जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है। दोनों की मां पुलिस आरक्षक रविवार की रात पुलिस लाइन दुर्ग के रहने वाले 24 वर्षीय चेतन साहू की हत्या की गई है। युवक की मां रुक्मणि साहू आरक्षक हैं और भिलाई नगर थाना में पदस्थ हैं। वहीं उसकी पूर्व प्रेमिका रोशनी लकड़ा की मां आसमति लकड़ा भी आरक्षक हैं और वर्तमान में वो अंबिकापुर में पदस्थ हैं। सिविल लाइन में रहने के दौरान बना प्रेम संबंध रोशनी और चेतन पहले पुलिस लाइन में ही रहते थे। इसी के चलते रोशनी और चेतन साहू के बीच अच्छी जान पहचान थी और दोनों के बीच प्रेम संबंध भी था। इसी बीच रोशनी का कसारीडीह के रहने वाले कुलेश्वर साहू से संपर्क हुआ, जिसके बाद उसने चेतन से बातचीत कम कर दिया था। मां का ट्रांसफर होने पर अंबिकापुर चली गई थी युवती रोशनी की मां का स्थानांतरण अंबिकापुर होने के बाद रोशनी भी वहां चली गई थी। बीते 24 दिसंबर को वो दुर्ग आई थी। चेतन को इसकी जानकारी हुई तो उसने उससे संपर्क किया और मिलने के लिए बोला। रोशनी उससे मिलना नहीं चाहती थी और उसने अपने दूसरे प्रेमी कुलेश्वर को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने योजना बनाई

दोबारा दुर्ग आई तो चेतन ने मिलने बुलाया

योजना के अनुसार रोशनी ने रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे चेतन को मिलने के लिए सिविल लाइन के पास बुलाया। वहां पर कुलेश्वर अपने कुछ साथियों के साथ पहले से ही था। चेतन को देखते ही कुलेश्वर और अन्य आरोपितों की लाठी और डंडे से पिटाई शुरू कर दी।

जान बचाने के लिए दूसरे घर में घुसा था चेतन

अपनी जान बचाने के लिए चेतन सिविल लाइन के एक घर की बाउंड्रीवाल के भीतर कूदकर गया। आरोपित भी उसके पीछे पीछे अंदर गए और वहां घुसकर उसे बेदम पीटा। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर घर वाले बाहर निकले तो सभी आरोपित वहां से भाग खड़े हुए। इसके बाद चेतन को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में मौत

अस्पताल में रात में करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई। रात में ही पद्मनाभपुर पुलिस को इसकी जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने आरोपितों की पतासाजी शुरू की और सुबह तक प्रेमिका सहित नौ लोगों को हिरासत में लिया। इस मामले में दो अन्य फरार लोगों की भी तलाश की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts