Wed, 10 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

बिजली की मांग को लेकर 48 गांवों के 500 ग्रामीणों ने खून से लिखा PM मोदी को पत्र, कहा...

TMC का कांग्रेस में विलय? सोनिया गांधी का ममता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का ऑफर, अभिषेक बनर्जी को पार्टी महासचिव

जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया आई, बोले- ‘सबसे बड़ी कसौटी…

ईरान का ‘मिशन बदलापुर’: अमेरिका के हमले के बाद पूरे खाड़ी में मचाया कोहराम, कतर से लेकर जॉर्डन तक अमेरिकी बेस पर किया हम

Alpha का धमाकेदार टीजर रिलीज, सबसे अलग किरदार में दिखेगी Alia Bhatt …

बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान का छज्जा गिरा, सात श्रद्धालु घायल

एल्विश यादव ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के जवाब में बनाई ‘खरगोश जनता पार्टी’, बोले- बहस नहीं, पेस्ट कंट्रोल जरूरी

मार्क जकरबर्ग का बड़ा धमाकाः Meta भारत में खेलेगा पहला AI Data Center, रिलायंस इंडस्ट्रीज से मिलाया हाथ

चीन ने मरोड़ दी जापान की गर्दन, नहीं मानी अमेरिका की बात, भारत पर भी संकट?

12 साल में मोदी सरकार के 12 बड़े फैसले, जिसने बदल दी देश की राजनीति

सूचना

छत्तीसगढ़ :- बिलासपुर न्यूज़ : तेज रफ्तार बस ने सड़क पार कर रहे छात्र को मारी टक्कर, मौके पर मौत; ड्राइवर और क्लीनर मौके फरार...

Abhyuday Bharat News / Wed, Mar 18, 2026 / Post views : 115

Share:

बिलासपुर के रतनपुर में तेज रफ्तार बस की टक्कर से सातवीं के छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद बस बाड़ी में घुसी, चालक-परिचालक फरार हो गए।

तेज रफ्तार बस ने सड़क पार कर रहे छात्र को मारी टक्कर, मौके पर मौत; ड्राइवर और क्लीनर फरार

बिलासपुर:- रतनपुर क्षेत्र के सांधीपारा के पास तेज रफ्तार बस की चपेट में आकर सातवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद अनियंत्रित बस सड़क से उतरकर बाड़ी में जा घुसी। इससे बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। इधर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। रतनपुर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

रतनपुर थाना प्रभारी अंशिका जैन(आइपीएस) ने बताया कि सांधीपारा में रहने वाले रामकिशोर पटेल का 12 वर्षीय जयवंत पटेल भेड़मुड़ा स्थित स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र था। बुधवार की सुबह वह घर से स्कूल जाने के लिए निकला था। वह गांव के पेट्रोल पंप के पास साइकिल से सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान कोरबा की ओर जा रही बस के ड्राइवर ने साइकिल सवार छात्र को टक्कर मार दी। हादसे के बाद अनियंत्रित बस सड़क से उतरकर बाड़ी में घुस गई। हादसे की सूचना पर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए।

naidunia_image

बस ड्राइवर और क्लीनर मौके से फरार

इधर हादसे के बाद बस का ड्राइवर और क्लीनर मौके से फरार हो गए। हादसे के बाद बस सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर रतनपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बस सवार यात्रियों को दूसरे वाहनों से गंतव्य तक भेजा गया। छात्र के शव को कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया गया है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts