Mon, 15 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

लगान’ के 25 साल पूरे होने पर ‘गोरी मेम’ रेचल शेली ने भारतीय दर्शकों का जताया शुक्रिया

42 डिग्री की तपिश में कल से खुलेंगे स्कूल : पालकों ने किया विरोध, बच्चों की सुरक्षा पर उठाए सवाल....

इजराइल Banana republic नहीं, कब्जे की जमीन नहीं करेंगे खाली…’, अमेरिका-ईरान शांति समझौते पर दहाड़े इजराइली रक्षा मंत्री

बुजुर्ग दंपति की संदिग्ध मौत से सनसनी: घर के दो अलग-अलग कमरों में फंदे पर लटके मिले शव

FIFA World Cup 2026: जर्मनी ने कुराकाओ को 7-1 से रौंदकर किया धमाकेदार आगाज, ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया धवस्त

मानसूनः देश से मानसूनी बादल गायब, छत्तीसगढ़-एमपी समेत 17 राज्यों में बारिश का इंतजार बढ़ा, अबतक 64% कम बारिश हुई, सूखे क

दिल्ली की महिलाओं के लिए जरूरी अपडेट: पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड पर बदला नियम, पहले जान लें शेड्यूल

गद्दार कह लो, हम डरते नहीं', Prakash Raj ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' प्रोटेस्ट में युवाओं को दिया ज्ञान, लगे नारे

अमेरिका-ईरान समझौते का पीएम मोदी ने किया स्वागत, कहा- इस संघर्ष के कारण कई देशों में हुआ जान-माल का नुकसान

ममता के 20 बागी सांसद NCPI में विलय के बाद NDA को कैसे फायदा पहुंचाएंगे? संसद में बदल जाएगा समीकरण

सूचना

: महतारी वंदन योजना की 8 वीं किश्त हुई जारी, लाभान्वित महिलाओं ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

Admin / Sat, Oct 5, 2024 / Post views : 228

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7
बिलासपुर, राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण की महत्वपूर्ण योजना महतारी वंदन से महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता मिल रही है। योजना के तहत महिलाओं को आठवीं किश्त की राशि प्राप्त हुई है। इस योजना के राज्य में लागू होने से जरूरतमंद महिलाओं को सहायता मिल रही है। ग्राम दलदलीहा की माहेश्वरी बंजारे ने योजना से मिली राशि से अपना छोटा सा व्यवसाय शुरू किया है,और आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है।

दलदलीहा गांव की माहेश्वरी बंजारे ने सकरी बायपास रोड पर अपना छोटा सा व्यवसाय शुरू किया है इससे होने वाली आय से परिवार को आर्थिक मदद कर रही हैं। माहेश्वरी बताती है कि सरकार की ओर से मिलने वाली 1000 की सहायता राशि उन जैसे गरीब परिवारों के लिए बड़ी मदद है। सरकार से मिली इस सहायता से उन्होंने चाय,नाश्ते का ठेला लगाया है, और इससे कुछ अतिरिक्त कमाई कर रही है। माहेश्वरी ने इसे जरूरतमंद महिलाओं के हित में लिया गया सरकार का एक बड़ा कदम बताया है। सकरी की विकलांग महिला सुलोचना सूर्यवंशी ने कहा कि सरकार की इस पहल से हमें घर चलाने में मदद हो रही है, और हमारी छोटी- छोटी जरूरतें पूरी हो पा रही है। सकरी की श्रीमती रीता सूर्यवंशी ने कहा कि वह सिलाई मशीन चलाकर परिवार को सहारा दे रही हैं। सरकार की इस मदद से उन्हें रोजमर्रा की जरूरत पूरी करने में मदद मिल रही है। सरकार की इस योजना से जरूरत मंद महिलाओं को बड़ी मदद मिल रही है।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना की शुरूआत की गई है। जिसके तहत 1000 रूपए प्रतिमाह की आर्थिक सहायता महिलाओं को दी जा रही है इस माह महिलाओं को योजना के तहत आठवीं किश्त की राशि प्राप्त हुई

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts