Tue, 16 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

एक विषय, अनेक ब्लूप्रिंट: क्या हम प्रतिभा का चयन कर रहे हैं या परीक्षा-पद्धति का परीक्षण?

FIFA World Cup 2026 के छठे दिन खेले जाएंगे 5 मैच, मेसी और रोनाल्डो पर रहेंगी दुनिया की नजरें, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Sushant Singh Rajput की मौत पर बनेगी फिल्म, Sorry Babu के फर्स्ट पोस्टर ने मचाई सनसनी

जम्मू-कश्मीर में LOC के पास लैंडमाइन ब्लास्ट, अफसर समेत सेना के 4 जवान घायल

ममता बनर्जी ने सीएम सुवेंदु की जीत को चैलेंज कियाः भवानीपुर सीट को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में खुद याचिका दायर की

दिल्ली की सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला की मसूरी में संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली के सभी थानों में हर शनिवार होगी ‘थाना दिवस-जनसुनवाई’, राघव चड्ढा समेत सांसदों के मुद्दे पर संजय सिंह ने दिया जवाब

राम मंदिर चढ़ावा कांड में नया खुलासा: बैंक ने कंपनी को ठेका दिया, कर्मचारी ट्रस्ट ने तय किए

CM योगी आज करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक, सभी डीएम-एसपी और कमिश्नर होंगे शामिल....

दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, PPAC बढ़ोतरी का सब्सिडी वाले ग्राहकों पर सीमित असर

सूचना

: जिले में अब तक 2.50लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी,

Admin / Thu, Dec 19, 2024 / Post views : 226

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7
  • किसानों को अब तक 59.40 करोड़ रूपए का भुगतान

  • खरीदी केंद्रों में लगातार बढ़ रही आवक

बिलासपुर, - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जिले में धान खरीदी का सिलसिला अनवरत जारी है। दिनों दिन केंद्रों में आवक बढ़ रही है। 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी अभियान में अब तक 2.50 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। जिल में अब तक 57 हजार से ज्यादा किसानों ने अपना धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत अब तक 59 करोड़ 40 लाख रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगा। धान खरीदी की पुख्ता व्यवस्था से किसान खुश

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सुशासन में धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा के सारे इंतजाम किए गए हैं। मोपका धान खरीदी केंद्र में धान बेचने पहुंचे चिलहाटी के किसान सुकूल राम कुर्रे ने बताया कि केंद्रों में धान बेचने में किसी तरह की समस्या नहीं आ रही है साथ ही केंद्रों में माइक्रो एटीएम की सुविधा मिलने से अब छोटे छोटे खर्चों के लिए त्वरित रूप से पैसे मिल जाते है। जिससे किसानों को बड़ी सुविधा हो रही है। वो केंद्र में 300 क्विंटल धान बेचने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक तौल से अब गड़बड़ी के सारे रस्ते बंद हो गए हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हम किसानों की सुध ली है।

इसी तरह सेंदरी केंद्र में धान बेचने पहुंचे रमतला के किसान भुवन कुमार नेताम ने बताया कि धान बेचने में उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई,टोकन भी आसानी से मिल गया और साथ ही केंद्रों में भी सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं, जिससे वो आसानी से अपना 250 क्विंटल धान बेच सके। श्री नेताम ने कहा कि सरकार द्वारा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रुपए में लेने से किसानों को राहत मिली है, साथ ही किसान सम्मान निधि से भी किसानों को लाभ मिल रहा है, जिसके लिए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को वे धन्यवाद देते हैं।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts