Wed, 27 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

SC के SIR पर फैसले से चुनाव आयोग बहुत खुश हुआ, असली वजह हैं, संविधान का अनुच्छेद 326 और जनप्रतिनिधित्व कानून

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार- 1 जुलाई से लागू होगा वीबी-जी-राम-जी मिशन, अब मिलेगा 125 दिनों का गारंटीड रो

’बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी’

रायपुर : ’तेन्दूपत्ता संग्रहण में छत्तीसगढ़ ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब तक 13.52 लाख मानक बोरा संग्रहित’

रायपुर : भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, जरूरतमंदों का सहारा बनें - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

प्रगतिशील सतनामी समाज के द्वारा मस्तूरी में 31 मई को कार्यक्रम आयोजित

अग्निवीर में चयनित युवाओं का सम्मान

लगातार दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची बेंगलुरु, गुजरात को 92 रन से दी करारी शिकस्त, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने

रणवीर सिंह पर FWICE का बैन, ‘डॉन 3’ छोड़ने के फैसले से मचा बॉलीवुड में हंगामा

टीएमसी में भगदड़ः 50 विधायक और 20 सांसद पाला बदलने को तैयार, एक दिन पहले 101 पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा दिया था

सूचना

: अंबिकापुर में कांस्टेबल के घर से AK-47 और 90 कारतूस के साथ सोने-चांदी के जेवर हुए चोरी

Admin / Thu, Apr 3, 2025 / Post views : 230

Share:
बलरामपुर जिले में पदस्थ पुलिस आरक्षक आशीष तिर्की के अंबिकापुर के गांधीनगर स्थित निवास से चोरों ने एके 47 राइफल और 90 जिंदा कारतूस पार कर दिया। राइफल और जिंदा कारतूस के अलावा घर से सोने-चांदी के जेवरातों की भी चोरी हुई है। घटना से पुलिस अमले में खलबली है। आरक्षक ने घटना से जुड़ी जो जानकारी दी है, उससे पुलिस को थोड़ा संदेह है। घटना को चोरी मानकर ही जांच की जा रही है। पूरे प्रकरण में आरक्षक की लापरवाही भी सामने आई है। अंबिकापुर के गांधीनगर निवासी आशीष तिर्की बलरामपुर जिले में जिला पुलिस बल में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। वर्तमान में उसकी ड्यूटी जिला पंचायत बलरामपुर के सीईओ के गनमैन के रूप में थी। इसी कारण विभाग की ओर से उसे एके-47 राइफल और जिंदा कारतूस जारी किया गया था। दो दिन पहले वह अंबिकापुर आया था। परिवार के सदस्यों के साथ वह जशपुर जिले के गृहग्राम चला गया था। बुधवार दोपहर बाद आशीष तिर्की परिवार सहित वापस घर पहुंचा तो घर के किचन का ताला खुला हुआ मिला। इस रास्ते से भी घर में प्रवेश किया जा सकता है। आशीष के अनुसार जब वह घर पहुंचा तो एके 47 राइफल के साथ 90 कारतूस एवं घर के अलमारी में रखा नकदी एवं जेवरात गायब थे। इसकी सूचना रात को गांधीनगर थाना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। काफी खोजबीन और जांच के बाद भी कुछ पता नहीं चलने पर देर रात गांधीनगर थाने में घटना प्राथमिकी की गई है। आशीष तिर्की के स्वजन की माने तो घर का ताला बंद कर उन्होंने चाबी रसोई घर के फ्रीज में रख दी थी। रसोई घर का दरवाजा बाहर खुलता है। रसोई घर में ताला लगाकर वे चले गए थे। घटनास्थल के अवलोकन के बाद उन्होंने आशंका जताई है कि चोरों ने रसोई घर के दरवाजे का ताला तोड़ा, फ्रीज से चाबी निकाली और घर में घुसकर चोरी की। चोरी के बाद तालों को वापस बंद कर चाबी को फ्रीज में रख दिया और भाग निकले।  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement