Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

: पर्स लूटने आए चोर को लड़की ने खूब छकाया, वीडियो देख हंसी नहीं रुकेगी

Admin / Sat, Nov 23, 2024 / Post views : 301

Share:
ABN Express News 24x7  चोरी करने आए चोर को लड़की ने अपना दिमाग लगाते हुए ऐसा छकाया कि थक-हार कर उसे खाली हाथ लौटना पड़ा। लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर चोरी और लूट जैसी घटनाओं के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। कई वीडियो में तो चोरों को चोरी की वारदात को अंजाम देना काफी महंगा पड़ जाता है। कभी-कभी चोरी करने आए चोरों को उलटे अपना ही सामान गंवाना पड़ जाता है। हाल में ऐसा ही एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें चोरी करने आए चोर को एक लड़की ने ऐसा छकाया कि उसकी हालत खराब हो गई और थक-हार कर वह वहां से चला जाता है।

चोर को देखते ही लड़की ने लगाया दिमाग

https://www.instagram.com/reel/DCo4FdcPNeS/?igsh=N3g2cWZ4cXF6dGxx वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चोर अपनी बाइक से एक लड़की के पास आता है। लड़की चोर को देखते ही उसके इरादों को भाप लेती है और समझ जाती है कि चोर उसके पर्स पर हाथ साफ करने आया है। चोर अपनी बाइक को खड़ी कर लड़की के पर्स की ओर लपकता है। तभी लड़की अपना पर्स सड़क पर फेंक देती है। चोर जब लड़की का पर्स उठाने जाता है, वैसे ही लड़की उसकी बाइक पर बैठ जाती है और उसे स्टार्ट कर निकलने लगती है। यह देख चोर अपनी बाइक की ओर दौड़ता है और फिर उसे बचाने जाता है। तभी लड़की वापस अपने पर्स को उठा लेती है। इसके बाद चोर वापस उस लड़की के पर्स की ओर लपकता है, तभी लड़की फिर से उसकी बाइक पर जा कर बैठ जाती है। ऐसे ही यह सिलसिला कुछ देर तक चलते रहता है। चोर को यह समझ नहीं आता कि वह अपनी बाइक बचाए या फिर पर्स पर अपना हाथ साफ करे। आखिरकार चोर थक-हार कर वहां से अपनी बाइक लेकर चला जाता है

'क्या चोर बनेगा रे तू'

इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर @safalbanoge नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर चोर के खूब मजे भी लिए हैं। कई लोगों ने इस वीडियो को स्क्रिप्टेड भी बताया है। जिसे व्यूज और लाइक्स पाने के लिए बनाया गया है। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - चोर बहुत ही बड़ा बेवकूफ है। उसे हैंडल लॉक कर चाभी निकाल लेना चाहिए। दूसरे ने लिखा - चोर बहुत बड़ा गधा है, वह पर्स लेकर भी तो अपनी बाइक के पास जा सकता है। ऐसे ही तमाम यूजर्स ने कमेंट करते हुए चोर को बेवकूफ साबित कर दिया। 

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts