Sun, 21 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

अलग-अलग हादसों में 5 लोगों की गई जान, कई घायल, घरों में पसरा मातम

‘मानसून’ इज बैक: 2 सप्ताह बाद Monsoon फिर एक्टिव हुआ, मुंबई में जोरदार बारिश....

भारत और रूस मिलकर बनाएंगे छोटे और हाइपरसोनिक ब्रह्मोस वेरिएंट, यह कैसे साबित हो सकता है गेम-चेंजर?

कर्क राशि के जातकों को वापस मिल सकता है रुका हुआ पैसा, जानिए अपना राशिफल …

फादर्स डे पर डायबिटीज पापा के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी खजूर dryfruits लड्डू, जानें आसान रेसिपी

किरोड़ी बाबा का बड़ा खुलासा: मेरी सरकार में ही हो रही साजिश, ACB दफ्तर पहुंचकर मंत्री ने खोला राज

24 जून से तीन दिन की हड़ताल पर रोडवेज-पनबस और पीआरटीसी कर्मी, पंजाब में बस सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित

MPPSC मेंस परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी: 17 अगस्त से होगी मुख्य परीक्षा, 12 शहरों में होंगे एग्जाम सेंटर

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने वाले सैफ का एनकाउंटर; पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का कनेक्शन निकला

‘कार्रवाई की बजाय हो रही लीपापोती’, मुजफ्फरपुर अग्निकांड को लेकर नीतीश कुमार से मिले डॉ. एलबी सिंह

सूचना

: धान खरीदी: समय पर भुगतान मिलने से खुश हैं किसान, उपार्जन केन्द्र खरकेना में अब तक 41 हजार क्विंटल धान की हुई खरीदी

Admin / Thu, Jan 2, 2025 / Post views : 253

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

बिलासपुर, - मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के सुशासन में जिले में धान खरीदी केन्द्रों में किसानों की सुविधा के लिए समुचित इंतजाम किये गये हैं। शीघ्र टोकन कटने, माईक्रो एटीएम की सुविधा से किसान खुश हैं। ग्राम सकर्रा सेवा सहकारी समिति के उपार्जन केन्द्र खरकेना में धान बेचने पहुंचे किसानों ने खरीदी केन्द्रों में व्यवस्था, समय पर भुगतान और किसान हितैषी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का आभार जताया है। तखतपुर ब्लॉक के ग्राम सकर्रा सेवा सहकारी समिति के उपार्जन केन्द्र खरकेना पहुंचे ग्राम मुरू के किसान  हरिदास मानिकपुरी ने बताया कि वे 40 क्विंटल धान बेचने आए हैं और केन्द्र में उन्हें किसी भी तरह की असुविधा नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदने से किसानों को लाभ मिल रहा है। ग्राम मेड़पार छोटा के किसान श्री राजकुमार कौशिक ने बताया कि वे 97 क्विंटल धान बेचने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संवदेनशील पहल करते हुए किसानों को समय से पहले भुगतान किया जा रहा है जिससे किसानों को बड़ी राहत मिल रही है और किसान आर्थिक प्रगति की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का आभार जताया। समिति के प्रबंधक कृष्ण गोपाल कौशिक ने बताया कि केन्द्र में अब तक 41 हजार क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है जिसमें 34 हजार क्विंटल धान का परिदान किया जा चुका है। धान का शीघ्र उठाव कर संग्रहण केन्द्रों में पहुँचाने की भी त्वरित व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि केन्द्र में तीन किस्म के धान की खरीदी की जा रही है और तीन दिनों के भीतर किसानों को भुगतान किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जिले में धान खरीदी के लिए व्यापक इंतजाम किये गये हैं साथ ही धान के अवैध संग्रहण के खिलाफ प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts