Wed, 10 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

बिजली की मांग को लेकर 48 गांवों के 500 ग्रामीणों ने खून से लिखा PM मोदी को पत्र, कहा...

TMC का कांग्रेस में विलय? सोनिया गांधी का ममता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का ऑफर, अभिषेक बनर्जी को पार्टी महासचिव

जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया आई, बोले- ‘सबसे बड़ी कसौटी…

ईरान का ‘मिशन बदलापुर’: अमेरिका के हमले के बाद पूरे खाड़ी में मचाया कोहराम, कतर से लेकर जॉर्डन तक अमेरिकी बेस पर किया हम

Alpha का धमाकेदार टीजर रिलीज, सबसे अलग किरदार में दिखेगी Alia Bhatt …

बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान का छज्जा गिरा, सात श्रद्धालु घायल

एल्विश यादव ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के जवाब में बनाई ‘खरगोश जनता पार्टी’, बोले- बहस नहीं, पेस्ट कंट्रोल जरूरी

मार्क जकरबर्ग का बड़ा धमाकाः Meta भारत में खेलेगा पहला AI Data Center, रिलायंस इंडस्ट्रीज से मिलाया हाथ

चीन ने मरोड़ दी जापान की गर्दन, नहीं मानी अमेरिका की बात, भारत पर भी संकट?

12 साल में मोदी सरकार के 12 बड़े फैसले, जिसने बदल दी देश की राजनीति

सूचना

उत्तर प्रदेश :- मथुरा न्यूज : मथुरा में फरसे वाले बाबा की मौत के बाद बवाल, 3 घंटे बाद खुल पाया जाम, हालात नियंत्रण में..

LIVE

Abhyuday Bharat News / Sat, Mar 21, 2026 / Post views : 109

Share:

मथुरा में शनिवार तड़के गोरक्षक फरसे वाले बाबा की बाइक को एक ट्रक ने कुचल दिया। बाबा की मौत के बाद गोरक्षक और हिंदू संगठनों के लोग आक्रोशित हो गए। आरोप लगाया कि गोतस्‍करों ने बाबा की हत्‍या की है। कोसीकलां थानाक्षेत्र के नवीपुर इलाके में हुई घटना के बाद लोगों ने आगरा दिल्‍ली हाइवे जाम कर दिया। दोनों तरफ करीब 5 किलोमीटर का जाम लग गया। इसे कई विदेशी नागरिक भी फंसे रहे। फरसे वाले बाबा पूरे ब्रज क्षेत्र में अपने निडर स्‍वभाव और गोसेवा के लिए जाने जाते थे। पुलिस जब प्रदर्शनकारियों को समझाने पहुंची तो उन्‍होंने पथराव शुरू कर‍ दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और रबर की गोलियां दागीं। इसके बाद भीड़ में अफरा-तफरी मच गई। भीड़ ने पुलिस और प्रशासन के कई अफसरों के वाहनों को क्षतिग्रस्‍त कर दिया। तीन घंटे की मशक्‍कत के बाद पुलिस ने जाम हटवा दिया। मौके पर स्थिति नियंत्रण में है। मथुरा के एसएसपी श्‍लोक कुमार ने गोतस्‍करी से जुड़े दावों को खारिज किया है। उनका स्‍पष्‍ट कहना है कि फरसे वाले बाबा की मौत सड़क हादसे में हुई है। यहां जानिए हर अपडेट:

mathura 1

  • 20 साल अयोध्‍या में भी रहे थे फरसे वाले बाबा

    मथुरा के छाता ब्‍लाक के आजनोख में बाबा की बड़ी गोशाला है। हर साल गोपाष्‍टमी पर वह विशाल आयोजन करते थे। बाबा मूलरूप से फिरोजाबाद के रहने वाले थे। वह जब आठ साल के थे तभी उन्‍होंने माता पिता को छोड़ दिया था। घर से वह अयोध्‍या चले आए और यहां 20 साल रहे।

  • 02:29 PM, Mar 21 2026

    अपने साथ फरसा लेकर चलते थे चंद्रशेखर

    फरसे वाले बाबा का असली नाम चंद्रशेखर था। निडर स्‍वभाव के बाबा अपने साथ फरसा रखा करते थे। इसीलिए उनका ऐसा नाम पड़ गया। वह मथुरा के कोसीकलां और आसपास के इलाकों में अवैध गोतस्‍करी पर नजर रखते थे। वह कई हिंदूवादी संगठनों से भी जुड़े हुए थे। बाबा ने गोरक्षकों की टीम बना रखी थी।

  • 01:48 PM, Mar 21 2026

    गोतस्‍करी को कोई मामला नहीं, सड़क हादसे में हुई बाबा की मौत: एसएसपी श्‍लोक कुमार

    मथुरा के एसएसपी श्‍लोक कुमार का कहना है कि फरसे वाले बाबा की मृत्‍यु सड़क दुर्घटना में हुई है। उन्‍होंने एक वाहन को संदिग्‍ध मानकर रोकर लिया था। उसी समय घना कोहरा होने के कारण पीछे से आए राजस्‍थान नंबर के एक ट्रक ने उनको टक्‍कर मार दी जिसमें उनकी मौत हो गई। इस कंटेनर में गोवंश नहीं बल्कि किराने से जुड़ा सामान लदा हुआ था। इस मामले में किसी तरह की गोस्‍तकरी की बात सामने नहीं आई है

  • 01:16 PM, Mar 21 2026

    अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

    मथुरा में फरसे वाले बाबा की मौत के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने कहा कि हमें इस बारे में सोचना होगा कि BJP कहां तनाव पैदा कर सकती है। उन्‍होंने कहा कि अब यहां कोई कानून-व्यवस्था नहीं बची है। अगर किसी को यह सीखना है कि चीजों को नफरत में कैसे बदला जाता है, तो वे BJP से सीख सकते हैं।

  • 12:45 PM, Mar 21 2026

    पथराव करने वालों के घर जाकर पुलिस दे रही दबिश


    सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने मथुरा में फरसे वाले बाबा की मौत और हिंसा मामले पर सख्‍ती दिखाई है। सीएम योगी के आदेश के बाद स्‍थानीय पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। पथराव और हंगामा करने वालों के घर जाकर दबिश दिया जा रहा है। बवाल के बाद जो बाइकें हाइवे पर छूट गई थीं, उनको जब्‍त कर थाने लाया जा रहा है।

  • 12:42 PM, Mar 21 2026

  • आगरा रेंज के डीआईजी शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि गोरक्षक फरसे वाले बाबा की मौत सड़क हादसे में हुई है। इस मामले में किसी भी तरह की गोस्‍तकरी नहीं हुई है। फिलहाल स्थिति पर पुलिस ने नियंत्रण पा लिया है। हिंसा में शामिल लोगों पर सख्‍त कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले की जांच चल रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

  • 12:36 PM, Mar 21 2026

    बाबा के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

    फरसे वाले बाबा के अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा है। उनका पार्थिव शरीर उनके गांव अजनोक स्थित गोशाला पहुंच चुका है। यहां हजारों श्रद्धालु मौजूद हैं। छाता-बरसाना मार्ग पर जाम के हालात बन चुके हैं। दूर-दूर से गोभक्‍त बाबा के अंतिम दर्शन करने के लिए आ रहे हैं।

  • तीन घंटे बाद खुलवाया जा सका जाम

    पुलिस और प्रशासन की कड़ी मेहनत के बाद करीब तीन घंटे बाद दिल्‍ली आगरा हाइवे पर जाम खोला जा सकता। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। लोगों ने पुलिस और प्रशासन के कई अफसरों के वाहन क्षतिग्रस्‍त कर दिए जिससे दहशत फैल गई।

  • 12:30 PM, Mar 21 2026

    आरोपियों को बख्‍शा नहीं जाएगा: सीएम योगी आदित्‍यनाथ

    फरसे वाले बाबा की मौत के फैली हिंसा पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सख्‍त रुख दिखाया है। उन्‍होंने पूरे मामले के जांच के आदेश दिए हैं। योगी ने कहा कि जिम्‍मेदार लोगों की जवाबदेही तय हो। आरोपी कोई भी हो, बख्‍शा नहीं जाएगा।

  • 12:25 PM, Mar 21 2026

    सड़क पर नजर आ रहे पत्‍थर ही पत्‍थर

    फरसे वाले बाबा पूरे ब्रज में इतने मशहूर थे कि उनकी मौत की खबर पाकर लोग सड़कों पर उतर आए। समझाने आई पुलिस से उनकी झड़प हो गई। इसके बाद उन्‍होंने पुलिसकर्मियों पर पत्‍थरों की बरसात कर दी। पूरे सड़क पर हर तरफ पत्‍थर ही पत्‍थर नजर आ रहे हैं।

  • सड़क पर नजर आ रहे पत्‍थर ही पत्‍थरपूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्‍दील

    मौके पर डीआईजी शैलेश कुमार पांडे प्रदर्शकारियों को समझाने के लिए पहुंचे। भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात है। पुलिस उपद्रवियों की पहचान कर रही है। फिल्‍हाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

  • पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्‍दील

  • 12:06 PM, Mar 21 2026

    पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    प्रदर्शनकारियों को समझाने पहुंचे डीआईजी की भी लोगों ने बात नहीं सुनी और पथराव कर दिया। इस घटना में आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और रबर की गोलियां चलाईं।

  • 12:05 PM, Mar 21 2026

    कई अफसरों की गाड़ियों में तोड़फोड़

    उग्र भीड़ ने अफसरों की कारों को भी निशाना बनाया। एसपीआरए, सीओ छाता, गोविंद नगर, शेरगढ़ और एडीएम प्रशासन समेत कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है। हालात को देखते हुए अतिरिक्‍त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

  • 12:05 PM, Mar 21 2026

    पुलिस एक्‍शन से भीड़ में मची अफरातफरी

    पुलिस एक्‍शन के बाद भीड़ में अफरातफरी मच गई। लोग इधर उधर भागते नगर आए। पुलिस ने घटनास्‍थल से एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि वह फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।

  • लंबे ट्रैफिक जाम में फंसे हैं विदेशी नागरिक

    हाइवे पर जाम के कारण लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, इसमें विदेशी नागरिक भी फंसे रहे। कई वाहन गलत दिशा से निकलने का प्रयास करते रहे इसकी वजह से अफरातफरी मच गई। उग्र भीड़ ने एडीएम प्रशासन की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्‍त कर दिया।

  • 12:05 PM, Mar 21 2026

    बाइक से कंटेनर का पीछा कर रहे थे बाबा

    पुलिस का कहना है कि फरसा वाले बाबा अपनी टीम के साथ गोतस्‍करों की कंटेनर का पीछा कर रहे थे। कोहरे के कारण पीछे से आ रहे वाहन ने उनको कुचल दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

Tags :

#uttarpradesh

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts