Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

दिल्ली न्यूज : दिल्ली में वीजा, पासपोर्ट धोखाधड़ी के मामले में 2025 में 130 से अधिक आरोपी गिरफ्तार

Abhyuday Bharat News / Sat, Jan 3, 2026 / Post views : 229

Share:

नयी दिल्ली, तीन जनवरी (भाषा) दिल्ली पुलिस ने वीजा और पासपोर्ट धोखाधड़ी के खिलाफ कार्रवाई के तहत पिछले साल ‘ट्रैवल एजेंट’ और दलालों सहित 130 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस की आईजीआई (इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय) हवाई अड्डा इकाई ने अपनी तरह का पहला कदम उठाते हुए, अपराध से अर्जित धन संबंधी लेन-देन का पता लगाने के लिए आरोपियों के खिलाफ वित्तीय जांच भी शुरू की, जिसके परिणामस्वरूप संदिग्ध लेन-देन वाले 100 से अधिक बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया।

ये गिरफ्तारियां देश के विभिन्न हिस्सों से की गईं। यह कार्रवाई यात्रा संबंधी दस्तावेजों की जालसाजी करने, यात्रियों को धोखा देने और अवैध दस्तावेजों के आधार पर विदेश यात्रा का प्रबंध करने में शामिल एक संगठित नेटवर्क के खिलाफ की गई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहा, ‘‘जांच अधिकारियों को धोखाधड़ी के वित्तीय पहलुओं की विशेष रूप से जांच करने और धन के लेन-देन का पता लगाने का निर्देश दिया गया था।’

पुलिस ने बताया कि आपराधिक गतिविधियों से प्राप्त धन से अर्जित संदिग्ध संपत्तियों की पहचान की जा रही है। उसने बताया कि एक मामले में आरोपी एजेंट की संपत्ति को कुर्क करने के लिए सक्षम न्यायालय में आवेदन दायर किया जा चुका है। अधिकारियों ने बताया कि अन्य एजेंट के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई शुरू की जा रही है।

पुलिस ने फरार आरोपियों को देश से भागने से रोकने के लिए 2025 में 140 ‘लुकआउट सर्कुलर’ (एलओसी) जारी कराए। इसके परिणामस्वरूप, विदेश जाने का प्रयास कर रहे कई अपराधियों को हवाई अड्डों पर ही रोक लिया गया।

पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई के परिणामस्वरूप 119 घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया जिनमें वे आरोपी भी शामिल हैं जो एक दशक से अधिक पुराने मामलों में वांछित थे।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल दलाली के 300 से अधिक मामले दर्ज किए गए जिसके परिणामस्वरूप 400 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया। सामान की चोरी से संबंधित मामलों में 60 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts