Sun, 12 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

बंद कमरे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस ने दबिश देकर 5 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा....

‘और गहरी हो गई हैं दरारें’, कई कोच जल्द ही गौतम गंभीर के स्टाफ को छोड़ सकते हैं!

Shekhar Suman के सहयोगी Dharmesh Sangani के ठिकानों पर ईडी का छापा, सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन …

गांवों में अफसर तैयार करेगी योगी सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी, 32 जिलों की 11,350 पंचायतों में होगी सुविधा

महतारी वंदन योजना: 626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी, CM साय ने कहा- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है योजना

मैनपाट में बाइकर्स गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 बाइक चालकों को पकड़ा, स्टंट करते वीडियो हुआ था वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

‘मंदिर नहीं, बनिया की दुकान…’ महंत धर्मदास बोले- चंपत कंपनी की नीयत ठीक नहीं, गोविंदगिरी पर भी तंज

11 July History: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट से लेकर सिरिशा बांदला की अंतरिक्ष उड़ान तक, जानिए प्रमुख घटनाएं

भारत-न्यूजीलैंड में हुए 18 समझौते, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

सूचना

: SDM ने किया ट्रांसफर, तो पटवारी ने चैंबर में घुसकर…मारपीट मामले में पटवारी गिरफ्तार

Admin / Sat, Jul 13, 2024 / Post views : 323

Share:

एसडीएम और पटवारी के बीच कथित मारपीट का मामला थाना पहुंच गया है।

दंतेवाड़ा।

पटवारी किशोर दीवान का आरोप है कि एसडीएम के गनमैन ने उसके साथ हाथापाई की है। मामला दंतेवाड़ा जिले के एसडीएम कार्यालय में भैरमबंद में पदस्थ पटवारी किशोर दिवान और एसडीएम जयंत नहाटा के बीच विवाद का है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। पूरा मामला 6 महीने पहले भैरमबन्द से कटेकल्याण ट्रांसफर से जुड़ा हुआ है, जहां पटवारी का आरोप है कि लगातार उसका 6-6 महीने में दंतेवाड़ा से भैरमबंद और फिर कटेकल्याण अल्प अवधि में ट्रांसफर कर दिया गया है। इसके पीछे की वजह जब जानने एसडीएम चैम्बर गया तो गनमैन ने मारपीट की।भैरमबंद हल्का के पटवारी किशोर दीवान के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। गुरुवार की शाम पटवारी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। उन पर गैर जमानतीय धारा लगी है।

मामले में एसडीएम जयंत नाहटा ने जानकारी दी कि पटवारी किशोर दीवान के खिलाफ 40 शिकायतें पैसा लेने की ग्रामीणों ने की थी, जिसके बाद जांच के बाद उसका ट्रांसफर किया गया। पूरे मामले में विभागीय जांच भी चल रही है। घटना वाले दिन मेरे चैम्बर में पटवारी ने गुस्से में अमर्यादित भाषे को प्रयोग किया था, जिसके बाद सुरक्षाकर्मी और चौकीदार ने उन्हें पकड़कर चैम्बर से बाहर लाया. इस बीच दोनों में विवाद हुआ।

जानकारी के मुताबिक हल्का नंबर चार में दस वर्ष से जमे पटवारी किशोर दीवान के विरुद्ध आय-जाति और भूमि सबंधी मामलों में पैसे की मांग करने का आरोप लगा। जमीन दलाली में लिप्त होने, मंदिर व धार्मिक कार्यो में हस्तक्षेप करने के साथ भ्रष्टाचार के दर्जनों शिकायत पर तहसीलदार की अध्यक्षता में बनी जांच कमेटी की रिपोर्ट पर एसडीएम व प्रशिक्षु आइएएस जयंत नाहटा ने पटवारी का स्थानांतरण कटेकल्याण कर दिया। अपने इसी ट्रांसफर से नाराज पटवारी ने गुरुवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर इस कार्रवाई को अनुचित बताया और विवाद करने लगा।

इस पर एसडीएम ने उसे कार्यालय से बाहर निकलवा दिया है। पटवारी दीवान के अनुसार उसका छह माह के भीतर दूसरी बार स्थानांतरण किया गया है। इसके विरुद्ध अपील करने वे एसडीएम कार्यालय पहुंचे थे, पर एसडीएम ने उन्हें चैंबर से जाने के लिए बोला। इसके बाद गार्ड को बुलावा कर पिटाई करवाई और कार्यालय से बाहर निकाल दिया। इस प्रकरण में कार्यालय के गार्ड ने भी पटवारी किशोर दीवान के विरुद्ध कोतवाली थाना में लिखित शिकायत की है, जिसमें पटवारी के विरुद्ध कार्यालय आकर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने और विवाद करने के आरोप लगाए हैं।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts