Tue, 16 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

एक विषय, अनेक ब्लूप्रिंट: क्या हम प्रतिभा का चयन कर रहे हैं या परीक्षा-पद्धति का परीक्षण?

FIFA World Cup 2026 के छठे दिन खेले जाएंगे 5 मैच, मेसी और रोनाल्डो पर रहेंगी दुनिया की नजरें, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Sushant Singh Rajput की मौत पर बनेगी फिल्म, Sorry Babu के फर्स्ट पोस्टर ने मचाई सनसनी

जम्मू-कश्मीर में LOC के पास लैंडमाइन ब्लास्ट, अफसर समेत सेना के 4 जवान घायल

ममता बनर्जी ने सीएम सुवेंदु की जीत को चैलेंज कियाः भवानीपुर सीट को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में खुद याचिका दायर की

दिल्ली की सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला की मसूरी में संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली के सभी थानों में हर शनिवार होगी ‘थाना दिवस-जनसुनवाई’, राघव चड्ढा समेत सांसदों के मुद्दे पर संजय सिंह ने दिया जवाब

राम मंदिर चढ़ावा कांड में नया खुलासा: बैंक ने कंपनी को ठेका दिया, कर्मचारी ट्रस्ट ने तय किए

CM योगी आज करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक, सभी डीएम-एसपी और कमिश्नर होंगे शामिल....

दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, PPAC बढ़ोतरी का सब्सिडी वाले ग्राहकों पर सीमित असर

सूचना

: एसडीएम बिलासपुर द्वारा प्रार्थना सभा कक्ष में बीएलओ सुपरवाइजर तथा पटवारियों का लिया गया बैठक

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

नगरीय निकाय चुनाव के निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु कार्यक्रम की दी गई जानकारी

 

बिलासपुर, - एसडीएम बिलासपुर पीयूष तिवारी द्वारा प्रार्थना सभा कक्ष बिलासपुर में नगर पालिक निगम क्षेत्र के समस्त मतदान केंद्रों के बी.एल.ओ,निर्वाचन सुपरवाइजर एवं हल्का पटवारियों की बैठक ली गयी। यह बैठक नगर पालिक निगम बिलासपुर के मतदाता सूची में अर्हक दिनांक 01जनवरी 2025 के आधार पर विधानसभा के मतदाता सूची में नए जुड़े मतदाताओं को नगर पालिका निगम बिलासपुर के मतदाता सूची में जोड़े जाने हेतु दो चरणों में लिया गया।जिसमें मतदाताओं से प्रारूप क-1 प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया गया। उपरोक्त कार्य हेतु बी.एल.ओ को माह अक्टूबर 2024 से दिसंबर 2024 में पुनरीक्षण के दौरान विधानसभा के मतदाता सूची में नए जुड़े मतदाताओं की सूची प्रदान की गई है । समस्त बी.एल.ओ को निर्देशित किया गया है कि सूची में अंकित नए मतदाताओं से नगर पालिक निगम के मतदाता सूची में नाम जोड़े जाने हेतु एक सप्ताह के भीतर प्रारूप क 1 में आवेदन प्राप्त कर नगर पालिक निगम के जोन कार्यालय में संबंधित प्राधिकृत कर्मचारियों को डाटा एंट्री कराए जाने हेतु प्रदान करें । ज्ञातव्य हो कि सर्वप्रथम अर्हक तिथि 01 जनवरी 2024 के आधार पर नगर पालिक निगम के लिए मतदाता सूची तैयार की गई थी अर्थात जिनका नाम दिनांक 01जनवरी 2024 तक विधानसभा के मतदाता सूची में जुड़ा था, उन सभी मतदाताओं का नाम नगर पालिका निगम के मतदाता सूची में जोड़ दिया गया था। बाद में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिनांक 01.10.2024 तक ऐसे मतदाता जिसका नाम विधानसभा के निर्वाचक नामावली में दर्ज किया गया था,उनका नाम भी मतदाताओं से प्रारूप क-1 प्राप्त कर जोड़ा गया था । वर्तमान में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा यह निर्देशित किया गया है कि अर्हक तिथि 01जनवरी 2025 के आधार पर नगर पालिक निगम के मतदाता सूची में नाम जोड़ा जावे अर्थात ऐसे नए मतदाता जिनकी उम्र 01.01. 2025 तक 18 वर्ष पूर्ण हो गई है और उनका नाम विधानसभा के मतदाता सूची में जुड़ चुका है उनसे दिनांक 10 जनवरी 2025 तक नगर पालिक निगम के मतदाता सूची में नाम जोड़े जाने हेतु प्रारूप क-1 प्राप्त किया जाकर नगर पालिक निगम के मतदाता सूची में नाम जोड़े जाने की कार्रवाही की जावेगी । नए मतदाताओं से भी अपील है कि जिनकी उम्र 01जनवरी 2025 तक 18 वर्ष पूर्ण हो गई है और उनका नाम विधानसभा के मतदाता सूची में जुड़ चुका है तो वह नगर पालिक निगम के मतदाता सूची में नाम जोड़े जाने हेतु दिनांक 10 जनवरी 2025 तक अपने क्षेत्र के बी.एल.ओ को अथवा सीधे अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बिलासपुर कार्यालय बिलासपुर में आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं

समाचार संकलन : अनिल बघेल, बिलासपुर

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts