Sun, 21 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

भारत और रूस मिलकर बनाएंगे छोटे और हाइपरसोनिक ब्रह्मोस वेरिएंट, यह कैसे साबित हो सकता है गेम-चेंजर?

कर्क राशि के जातकों को वापस मिल सकता है रुका हुआ पैसा, जानिए अपना राशिफल …

फादर्स डे पर डायबिटीज पापा के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी खजूर dryfruits लड्डू, जानें आसान रेसिपी

किरोड़ी बाबा का बड़ा खुलासा: मेरी सरकार में ही हो रही साजिश, ACB दफ्तर पहुंचकर मंत्री ने खोला राज

24 जून से तीन दिन की हड़ताल पर रोडवेज-पनबस और पीआरटीसी कर्मी, पंजाब में बस सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित

MPPSC मेंस परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी: 17 अगस्त से होगी मुख्य परीक्षा, 12 शहरों में होंगे एग्जाम सेंटर

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने वाले सैफ का एनकाउंटर; पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का कनेक्शन निकला

‘कार्रवाई की बजाय हो रही लीपापोती’, मुजफ्फरपुर अग्निकांड को लेकर नीतीश कुमार से मिले डॉ. एलबी सिंह

पीएम विकसित भारत रोजगार योजना: उत्तराखंड के 6 हजार कर्मचारियों और 900 नियोक्ताओं को मिले 24 करोड़

पीतांबरा पीठ पहुंचे UP के सीएम योगी आदित्यनाथ: मां बगलामुखी देवी के किए दर्शन

सूचना

: नगरीय निकायों में मतगणना 15 फरवरी को, अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण

Share:

सवेरे 09 बजे से शुरू होगी गणना

गणना दलों को दिया गया हैंड्स ऑन ट्रेनिंग बिलासपुर, - नगरीय निकाय चुनाव के बाद मतों की गणना 15 फरवरी को की जाएगी। जिला मुख्यालय के कोनी स्थित स्ट्रांग रूम में नगर निगम के मतों की गिनती होगी। जिले की अन्य निकायों में गिनती स्थानीय स्तर पर चयनित स्थलों पर की जाएगी। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतगणना में लगे कर्मियों का प्रथम प्रशिक्षण आज संपन्न हुआ। दूसरा और अंतिम प्रशिक्षण उन्हें कल 14 फरवरी को मतगणना स्थल पर दिया जाएगा।         मतगणना कार्य के लिए सहायक रिटर्निंग अफसरों और उनकी सहयोगी टीम को आज जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभा भवन में मास्टर ट्रेनर द्वारा सघन रूप से प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें सैद्धांतिक नियम कायदों के अलावा हैंण्ड्स ऑन प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में रिर्टनिंग ऑफिसर श्री आर.ए कुरूवंशी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवकुमार बनर्जी, सभी एसडीएम, तहसीलदार और मतगणना से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।       नगर निगम के मतों की गणना कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में होगी। मतगणना सवेरे 09 बजे से शुरू होगी। यहां 6 कमरों में 76 टेबल लगाये जाएंगे। 70 वार्डो की गणना के लिए 70 टेबल तथा ज्यादा ईव्हीएम वाले वार्डो के लिए 06 अतिरिक्त टेबल की व्यवस्था की गयी है। शासकीय कर्मचारियों द्वारा डाले गए ईडीसी वोट की गिनती के लिए 02 अलग टेबल लगाए गए हैं। प्रत्येक टेबल में दो वरिष्ठ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गयी है। इनमें मतगणना पर्यवेक्षक एवं मतगणना सहायक शामिल हैं। प्रशिक्षण स्थल में हैंड्स ऑन ट्रेनिंग (खुद करके देखना) के जरिए प्रशिक्षणार्थियों ने मतगणना के बारे में सीखा।       प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा मतगणना के पूर्व तैयारी, जरूरी संसाधनों की व्यवस्था, निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र की गणना, इव्हीएम से मतगणना की व्यवस्था, विभिन्न प्रपत्रों को भरने की व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। मतगणना दिवस के दिन स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष में अपेक्षित नियमों के बारे में बताया गया। निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र एवं कंट्रोल यूनिट के मतों की काउंटिंग की प्रक्रिया को सरलता से समझाया गया। सबसे पहले निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र के मतों की गणना शुरू की जाएगी। मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षणार्थियों की जिज्ञासाओं को भी शांत किया गया।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts